'खरीदो, 38% की तेजी बाकी' JP Associates की JP Power खरीदने वाली अदाणी पावर पर ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टार्गेट
ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने अदाणी पावर पर 'खरीदें' की रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹258 का टार्गेट दिया है, जो ...और पढ़ें

JM फाइनेंशियल ने अदाणी पावर पर 'BUY' की रेटिंग दी।
HighLights
JM फाइनेंशियल ने अदाणी पावर पर 'खरीदें' की रेटिंग दी।
ब्रोकरेज ने ₹258 का टार्गेट दिया, 38% तेजी की उम्मीद।
Q2 FY27 में अदाणी पावर का PAT 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दिग्गज पावर कंपनी अदाणी पावर को लेकर ब्रोकरेज फर्म ने बड़ा टार्गेट दिया है। फर्म ने कहा कि इस अदाणी ग्रुप के इस शेयर में अभी 38 फीसदी की तेजी बाकी है। अदाणी पावर (Adani Power) वही कंपनी है जिसने जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) की जेपी पावर (JP Power) खरीदी थी। यानी जेपी पावर में अदाणी पावर की हिस्सेदारी है। आइए जानते हैं कि आखिर ब्रोकरेज फर्म ने अदाणी पावर को लेकर कितना बड़ा टार्गेट दिया है।
ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने अदाणी पावर को लेकर जारी की अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी का एडजस्टेड रेवेन्यू 16,500 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की इसी तिमाही (YoY) के मुकाबले 29 प्रतिशत अधिक है, जबकि पिछली तिमाही (QoQ) के मुकाबले इसमें 1 प्रतिशत की कमी आई है। यह रेवेन्यू ब्रोकरेज के अनुमान से 5 प्रतिशत कम था, लेकिन बाजार के आम अनुमानों (consensus estimates) से 4 प्रतिशत अधिक रहा।
JM फाइनेंशियल ने अदाणी पावर को लेकर कितने का टार्गेट दिया?
अदाणी पावर को लेकर कई ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि इसके शेयरों में तेजी आ सकती हैं। अभी इसका शेर 200 के नीचे ट्रेड कर रहा है। लेकिन आने वाले समय में यह 250 के पार जाएगा। इसकी नतीजों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अदाणी पावर पर बॉय की रेटिंग को बरकरार रखा है और इसका टार्गेट 255 से बढ़ाकर 258 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, 187 रुपये के मौजूदा बाजार मूल्य के आधार पर, 12 महीने का यह टारगेट प्राइस 38 प्रतिशत की संभावित तेजी का संकेत देता है।
ब्रोकरेज फर्म के अनुसार आने वाले 12 महीनों में अदाणी पावर के शेयर 250 रुपये के स्तर को पार कर सकते हैं। इसके अनुसार अगर अदाणी पावर के शेयर आज खरीदे गए तो 1 लाख रुपये का निवेश अगले 12 महीनों में 1 लाख 38 हजार रुपये हो सकता है। हालांकि, यह ब्रोकरेज की अपनी राय है। जागरण बिजनेस किसी को शेयर बाजार में निवेश करने की सलाह नहीं दे रहा।
कैसे रहे अदाणी पावर के नतीजे
बिजली की बढ़ती मांग के बीच अदाणी पावर का PAT में साल-दर-साल 142% की वृद्धि होकर यह ₹7,019 करोड़ हो गया। वहीं, वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में अदाणी पावर का EBITDA साल-दर-साल 46% बढ़कर ₹8,743 करोड़ रहा। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में रिपोर्ट किया गया राजस्व (Revenue) साल-दर-साल 39% बढ़कर ₹19,951 करोड़ रहा (जारी परिचालन से राजस्व ₹17,528 करोड़ रहा)। और एडजस्टेड रेवेन्यू 16,500 करोड़ रुपये रहा।
यह भी पढ़ें- TATA Group में फिर मचा बवाल, नोएल टाटा ने पूछे सुलगते सवाल; चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर मांग लिए सबूत
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर के टार्गेट पर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट पर आधारित है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।