सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JP Power से आई बड़ी खबर, अदाणी के खरीदते ही बोर्ड में बड़ा फेरबदल; 5 इस्तीफे और 3 नई नियुक्तियां

    Updated: Fri, 22 May 2026 08:44 PM (IST)

    अदाणी पावर (Adani Power) ने जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) में 24% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है, जिसके बाद कंपनी के निदेशक मंडल में बड़ा फेरबदल हु ...और पढ़ें

    JP Power में 5 इस्तीफे 3 निदेशकों की नियुक्तियां

    JP Power में 5 इस्तीफे 3 निदेशकों की नियुक्तियां

    HighLights

    1. अदाणी पावर ने जेपी पावर में 24% हिस्सेदारी खरीदी।

    2. निदेशक मंडल से 5 निदेशकों ने तत्काल इस्तीफा दिया।

    3. अदाणी समूह से जुड़े 3 नए निदेशक नियुक्त हुए।

    नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े अरबपति कारोबारियों में से एक गौतम अदाणी की अदाणी एंटरप्राइजेज द्वारा दिवालिया जेपी एसोसिएट्स को खरीदने के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अदाणी की Adani Power ने 21 मई को JP ग्रुप की Jaiprakash Power Ventures Limited में 24 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की।

    जेपी पावर में अदाणी की एंट्री होते ही कंपनी के निदेशक मंडल (Board of Directors) बड़े बदलाव हुए। निदेशक मंडल से 5 इस्तीफे हुए हैं और 3 निदेशकों की नियुक्ति हुई है। ये इस्तीफे और नियुक्तियां आज यानी 22 मई 2026 से लागू भी हैं।

    जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड ने 22 मई को बाजार बंद होने के बाद एक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने बदलाव 'जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड' के लिए NCLT (इलाहाबाद) द्वारा मंजूर किए गए रेजोल्यूशन प्लान के 21 मई 2026 को लागू होने के परिणामस्वरूप किए।

    3 नए निदेशकों की एंट्री, 5 के इस्तीफे मंजूर

    JP Power के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से 3 कार्यकारी निदेशक और स्वतंत्र निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे मंजूर भी कर लिए गए। इसके साथ ही बोर्ड में तीन डायरेक्टर की एंट्री भी हुई है।

    खबरें और भी

    जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड ने बताया कि कंपनी के बोर्ड ने 22 मई, 2026 को अतिरिक्त निदेशक (Additional Directors) के रूप में सावन जयेंद्र पटेल, जयदेव नंदा और नरेश तेलुगू को नियुक्त किया है। ये तीनों अदाणी ग्रुप की कंपनियों में या तो काम कर रहे हैं या काम कर चुके हैं।

    रेजोल्यूशन प्लान के लागू होने के साथ ही JP Power से 5 निदेशकों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा भी दे दिया है। पांचों के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। इनमें से 3 कार्यकारी निदेशक हैं और स्वतंत्र निदेशक हैं।

    कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार शर्मा (वाइस चेयरमैन और होल-टाइम डायरेक्टर), कार्यकारी निदेशक सुरेन जैन (मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO) और कार्यकारी निदेशक प्रवीण कुमार सिंह (होल-टाइम डायरेक्टर) ने इस्तीफा दे दिया है।

    वहीं, स्वतंत्र निदशकों में दिनेश कुमार लिखी और प्रो. सुरेश चंद्र सक्सेना ने भी इस्तीफा दे दिया है।

    यह भी पढ़ें- JP Power का असली मालिक कौन, क्यों हिस्सेदारी बढ़ाने के पीछे पड़े अदाणी; JP Associates से क्या मिला; सब जान लीजिए