JP ग्रुप की जेपी पावर को खरीदने वाली Adani Power ने दिया बड़ा अपडेट, प्रमोटर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी
अदाणी पावर के प्रमोटरों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 74.96% कर ली है, जो सेबी की 75% की अधिकतम सीमा के करीब है। यह हिस्सेदारी बाजार से सीधे शेय ...और पढ़ें
-1786092708621_m.webp)
प्रमोटरों ने अदाणी पावर में हिस्सेदारी 74.96% तक बढ़ाई।
HighLights
प्रमोटरों ने अदाणी पावर में हिस्सेदारी 74.96% तक बढ़ाई।
सेबी की 75% अधिकतम हिस्सेदारी सीमा के करीब पहुंची।
सीधे बाजार और निवेश कंपनियों से शेयरों का अधिग्रहण।
नई दिल्ली। दिवालिया होकर अदाणी के हाथों बिकी जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) की जेपी पावर में 24 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने वाली अदाणी पावर से बड़ी खबर सामने आई है। अदाणी पावर लिमिटेड (APL) के प्रमोटर्स ने कंपनी में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।
प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी में 1.77% का इजाफा हुआ है। इस खरीदारी के बाद अब कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 74.96% हो गई है।
सीधे बाजार से खरीदा शेयर
रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी परिवार के युवा सदस्यों ने भी बाजार से सीधे शेयर खरीदे हैं। इनमें प्रणव विनोद अदाणी, करण गौतम अदाणी, जीत गौतम अदाणी और सागर राजेश अदाणी शामिल हैं। हालांकि व्यक्तिगत तौर पर इन्होंने 10-10 शेयर खरीदे हैं, लेकिन यह ग्रुप की भविष्य की रणनीति और एकजुटता का संकेत देता है।
हिस्सेदारी बढ़ाने की इस प्रक्रिया में अदाणी ग्रुप की कई निवेश कंपनियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है:
आर्डोर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड: इसने 13 अगस्त से 21 अगस्त 2024 के बीच बाजार से 20.50 करोड़ शेयर (1.06%) खरीदे।
अदाणी ट्रेडलाइन प्राइवेट लिमिटेड: इस कंपनी ने 7 अगस्त से 12 अगस्त 2024 के बीच 1.08 करोड़ से अधिक शेयर (0.56%) हासिल किए।
हिबिस्कस ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड: इसने भी अगस्त 2024 में 0.14% हिस्सेदारी खरीदी।
ब्लॉक डील: 4 अगस्त 2026 को एक बड़ा ब्लॉक डील हुआ, जिसमें 'अदाणी इंफ्रा (इंडिया) लिमिटेड' ने 12.48 करोड़ शेयर खरीदे।
इस अधिग्रहण से पहले प्रमोटर ग्रुप के पास 73.19% हिस्सेदारी थी, जो अब बढ़कर लगभग 75% की सीमा तक पहुंच गई है। भारतीय शेयर बाजार के नियमों (SEBI) के अनुसार, किसी भी लिस्टेड कंपनी में प्रमोटर्स अधिकतम 75% हिस्सेदारी ही रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की Reliance Power के नतीजे आ गए, मुनाफे में 45% का आया भारी उछाल; लेकिन कर्ज की चुनौतियां बरकरार
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)