NSE IPO के बाद आई एक और बड़ी खबर, SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO को SEBI की हरी झंडी; जुलाई में फाइल हो सकता है RHP
भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट को SEBI से IPO की मंजूरी मिल गई है, और कंपनी जुलाई के पहले हफ्ते में अपना RHP फाइल कर सकती ...और पढ़ें

SBI फंड्स मैनेजमेंट को SEBI से IPO की मंजूरी मिली।
HighLights
SBI फंड्स मैनेजमेंट को SEBI से IPO की मंजूरी मिली।
जुलाई के पहले हफ्ते में RHP फाइल होने की उम्मीद है।
यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा।
नई दिल्ली। बीते कल NSE ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था। अब आज IPO से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट जुलाई के पहले हफ्ते में अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) फाइल कर सकती है और प्राइस बैंड का ऐलान कर सकती है।
SEBI की वेबसाइट के मुताबिक, इसे मंजूरी पिछले हफ्ते 12 जून, 2026 को मिली थी। हालांकि, अभी SBI फंड्स मैनेजमेंट की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
SBI फंड्स मैनेजमेंट ने 19 मार्च, 2026 को SEBI के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था। SBI फंड्स मैनेजमेंट का IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर (करोड़ इक्विटी शेयरों) सेल होगा। इसमें नए शेयर जारी करने (फ्रेश इश्यू) का कोई हिस्सा नहीं होगा।
SBI फंड्स मैनेजमेंट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इतनी है हिस्सेदारी
SBI फंड्स मैनेजमेंट भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। इस कंपनी में भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हिस्सेदारी करीब 61.7 फीसदी है। इसके अलावा 36.26 प्रतिशत हिस्सेदारी Amundi इंडिया होल्डिंग के पास है।
SBI फंड्स मैनेजमेंट की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। 2021 से भारत के म्यूचुअल फंड मार्केट में इसका मार्केट शेयर 15.4 फीसदी है। 2004 में सोसिएट जेनरेल एसेट मैनेजमेंट SA द्वारा 37 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के बाद यह एक जॉइंट वेंचर बन गई। बाद में, 2011 में Amundi Asset Management ने अपनी सब्सिडियरी अमंडी इंडिया होल्डिंग के जरिए यह हिस्सेदारी खरीद ली।
खबरें और भी
ये एसेट मैनेजमेंट कंपनियां पहले ही कर चुकी हैं बाजार में एंट्री
ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी, HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट और UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी के बाद अब भारतीय शेयर बाजार में भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी की एंट्री होने जा रही है। हालांकि, इसमें में कई महीनों का समय लग सकता है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)