सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NSE IPO की खबर से NIACL में तूफानी तेजी, 14% तक चढ़ा 188 रुपये वाला यह शेयर; जानिए एनएसई से क्या है नाता?

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 10:18 AM (IST)

    NSE द्वारा अपने आगामी IPO के लिए DRHP दाखिल करने के बाद न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) के शेयरों में लगभग 14% की तेजी आई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. NSE ने अपने आगामी IPO के लिए DRHP दाखिल किया।

    2. NIACL के शेयर 14% बढ़कर ₹188 पर पहुंचे।

    3. NIACL NSE के IPO में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।

    नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज, NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज अपने आगामी आईपीओ के लिए DRHP फाइल कर दिया है। इस खबर के बाद NIACL के शेयरों में जबरदस्त तेजी आ गई। दरअसल, ₹30,000 करोड़ के प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने के बाद गुरुवार को न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) के शेयरों में लगभग 14 प्रतिशत तक चढ़ गए।

    NSE पर न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के शेयर 13.62 प्रतिशत चढ़कर 188 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

    NIACL के शेयरों में क्यों आई तेजी?

    ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, IPO में शेयर बेचने वाले शेयरधारकों में से एक, 'द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी', 'ऑफर फॉर सेल' के ज़रिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 1.05 करोड़ इक्विटी शेयर तक बेचेगी। बीमा कंपनी के लिए प्रति इक्विटी शेयर खरीद की वेटेड एवरेज कॉस्ट 0.32 रुपये है।

    NSE ने बुधवार को मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास अपने IPO के लिए DRHP जमा किए। इस IPO का अनुमानित मूल्य लगभग 30,000 करोड़ रुपये है। उम्मीद है कि यह शेयर बिक्री भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू होगा।

    NSE आईपीओ अक्टूबर 2024 में आए हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के इश्यू के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। एनएसई का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह OFS पर आधारित होगा जिसमें मौजूदा शेयरधारक कुल 14.89 करोड़ शेयर बेचेंगे। इस इश्यू के जरिए शेयरधारक मिलकर एनएसई में अपनी करीब छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे।

    खबरें और भी

    ये सरकारी कंपनी भी बेचेंगी हिस्सेदारी

    इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अलावा, सरकारी बीमा कंपनियों में, 'जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया' 1.066 करोड़ शेयर बेचेगी, जिन्हें उसने ₹5.26 प्रति शेयर के भाव पर खरीदा था। 'द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी', 'नेशनल इंश्योरेंस कंपनी', 'यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी' और 'द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी' ने भी अपनी हिस्सेदारी ₹1 प्रति शेयर से कम कीमत पर खरीदी थी और वे IPO के ज़रिए आंशिक रूप से बाहर निकल रही हैं।

    ये भी पढ़ें - यूएस फेड पॉलिसी के बाद बाजार में सुस्ती, सपाट कारोबार कर रहे हैं Nifty-Sensex, इन शेयरों में दिख रहा एक्शन

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)