यूएस फेड पॉलिसी के बाद बाजार में सुस्ती, सपाट कारोबार कर रहे हैं Nifty-Sensex, इन शेयरों में दिख रहा एक्शन
भारतीय शेयर बाजार 18 जून को हल्की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में शुरुआती दबाव दिखा। यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों ...और पढ़ें

HighLights
भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुले।
निफ्टी और सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में दिखाई बढ़त।
यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) की शुरुआत 18 जून को हल्की गिरावट के साथ हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 12 प्वाइंट कमजोरी के साथ 23073 पर खुला है, जबकि Sensex 70 अंकों के दबाव के साथ 77088 पर ट्रेड कर रहा। आज के कारोबारी सत्र में बाजार फेड पॉलिसी पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकता है। दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने लगातार महंगाई के दबाव और मजबूत बनी अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बनाए रखते हुए पॉलिसी रेट को जस का तस रखा।
Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी के टॉप गेनर में एचडीएफसी लाइफ, ट्रेंट लिमिटेड, सिप्ला, बीईएल, एसबीआई लाइफ हैं, जबकि टॉप लूजर में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और विप्रो हैं। आईटी शेयरों में आज फिर बिकवाली हावी है।
भारतीय IT कंपनियों के शेयरों पर दबाव की वजह US फेडरल रिजर्व की पॉलिसी रही है। दरअसल, यूएस फेड ने संकेत दिया कि इस साल के आखिर में ब्याज दरें और बढ़ सकती हैं, जिससे दुनिया भर में टेक्नोलॉजी शेयरों को लेकर सेंटीमेंट कमजोर हुआ।
रुपये में भी हावी हुई गिरावट
वहीं, 18 जून के कारोबारी सत्र में रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ खुला और इसकी लगातार चार दिनों की बढ़त का सिलसिला टूट गया। US फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने निवेशकों को सतर्क कर दिया, जिससे संकेत मिला कि साल के आखिर में ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं।
खबरें और भी
खबरों वाले शेयर
खबरों के लिहाज से आज रेल विकास निगम,HFCL, लेमन ट्री होटल, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, ल्यूपिन, कोरोनो रेमेडीज और फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज के शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें - इंतजार खत्म! NSE लाएगी रिकॉर्ड तोड़ IPO, ₹30000 करोड़ होगा साइज; ये हैं अब तक के सबसे बड़े पब्लिक इश्यू
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)