सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹9 वाले शेयर में तूफानी तेजी, सुस्त बाजार में 16% भागा स्टॉक; दुनिया की सबसे बड़ी सप्लाई चेन सर्विस प्रोवाइडर्स में शामिल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:35 AM (GMT+05:30)

    ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स ने Q1FY27 में रिकॉर्ड तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया, जिसमें कंसोलिडेटेड PBT 258% बढ़कर ₹31 करोड़ और स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹14 करोड़ ...और पढ़ें

    ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के शेयर में जोरदा उछाल (AI फोटो)

    ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के शेयर में जोरदा उछाल (AI फोटो)

    HighLights

    1. Q1FY27 में ऑलकार्गो का PBT 258% बढ़कर ₹31 करोड़ हुआ

    2. कंपनी के शेयर में 16% की जोरदार उछाल दर्ज की गई

    3. एक्सप्रेस सेगमेंट के रेवेन्यू में 13.5% की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई

    नई दिल्ली। ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स ने Q1FY27 में तिमाही रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया। कंपनी का कंसोलिडेटेड PBT (Profit Before Tax) 258% बढ़कर ₹31 करोड़ हो गया और स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹14 करोड़ तक पहुँच गया, जबकि पिछले साल समान तिमाही में इसे 10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
    इस ग्रोथ में एक्सप्रेस सेगमेंट के रेवेन्यू में 13.5% की बढ़ोतरी और EBITDA मार्जिन में सुधार (13%) का अहम योगदान रहा। इस फाइनेंशियल सुधार के पीछे मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, अनुशासित प्राइसिंग स्ट्रटैटजीज और घरेलू सप्लाई चेन नेटवर्क में बेहतर ऑपरेशनल एफिसिएंसीज अहम कारण रहे। शानदार नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में जोरदार उछाल आया है।

    16% की लगई छलांग

    आज गुरुवार को ऑलकार्गो का शेयर करीब 16 फीसदी तक उछला है। सवा 11 बजे इसका शेयर 15.58 फीसदी या 1.27 रुपये की मजबूती के साथ 9.42 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,412 करोड़ रुपये है।

    सप्लाई चेन सर्विस प्रोवाइडर्स है कंपनी

    ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स की गिनती दुनिया की सबसे बड़ी सप्लाई चेन सर्विस प्रोवाइडर्स में होती है। यह कंपनी 'लेस-दैन-कंटेनर लोड' (LCL) सर्विसेज में माहिर है और कंटेनर फ्रेट स्टेशन (CFS) ऑपरेशन्स, ग्राउंड एक्सप्रेस, एयर एक्सप्रेस, कंसल्टेटिव लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल व लॉजिस्टिक्स पार्कों के क्षेत्र में देश भर में मजबूत उपस्थिति रखती है।

    कितना बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू?

    स्टैंडअलोन आधार पर, कंपनी की ऑपरेशन्स से होने वाली आय सालाना आधार पर 11.2% बढ़कर ₹546 करोड़ हो गई। इस ग्रोथ में एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेगमेंट सबसे आगे रहा, जिसकी आय 13.5% बढ़कर ₹385 करोड़ हो गई। इसकी वजह शिपमेंट वॉल्यूम में 6.7% की बढ़ोतरी (312,000 टन तक) और प्रति टन यील्ड में 6.4% का सुधार था।
    प्रति टन रियलाइजेशन बढ़कर 106.4 के इंडेक्स वैल्यू पर पहुँच गया, जो Q1FY26 में 100.0 था। यह कंपनी की प्राइसिंग डिसिप्लिन स्ट्रैटेजी के सफल एग्जीक्यूशन को दर्शाता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - Vedanta वाले अनिल अग्रवाल को चाहिए LOAN! 'मास्टरस्ट्रोक' के एलान के बाद क्यों हुई पैसों की तंगी?? इनसे मदद की उम्मीद

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)