सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल अग्रवाल की Vedanta Aluminum के हाथ लगा जैकपॉट, सहायक कंपनी ने इस राज्य में जीती बॉक्साइट ब्लॉक की बोली

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:20 PM (GMT+05:30)

    अनिल अग्रवाल की वेदांत एल्युमीनियम की सहायक कंपनी BALCO ने ओडिशा के कारलापट बॉक्साइट ब्लॉक की नीलामी जीती है। यह अधिग्रहण कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से ...और पढ़ें

    BALCO ने ओडिशा का कारलापट बॉक्साइट ब्लॉक जीता।

    BALCO ने ओडिशा का कारलापट बॉक्साइट ब्लॉक जीता।

    HighLights

    1. BALCO ने ओडिशा का कारलापट बॉक्साइट ब्लॉक जीता।

    2. यह देश के सबसे बड़े अनटैप्ड भंडारों में से एक।

    3. कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, लागत घटाएगा।

    नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांत एल्युमीनियम को लेकर एक बड़ी खबर आई है। दरअसल, Vedanta Aluminum की सहायक कंपनी भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) ओडिशा के कारलापट बॉक्साइट ब्लॉक के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। वेदांत एल्युमीनियम ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

    ओडिशा का कारलापट बॉक्साइट ब्लॉक देश के सबसे बड़े अनटैप्ड (बिना इस्तेमाल हुए) बॉक्साइट भंडारों में से एक है। यह बोली BALCO के बिजनेस को बढ़ाने में मदद कर सकती है।

    मई 2026 में निकला था टेंडर

    द्वारा शेयर बाजारों (BSE और NSE) को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ओडिशा सरकार के खान और भूविज्ञान निदेशालय ने 29 मई, 2026 को इस बॉक्साइट ब्लॉक के लिए निविदा (Tender) आमंत्रित की थी। इस नीलामी प्रक्रिया में BALCO ने सफलतापूर्वक हिस्सा लिया और शुरुआती बोली चरण में क्वालीफाई करने के बाद लाइव ई-नीलामी में बाजी मारी। 7 अगस्त, 2026 को कंपनी को आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना प्राप्त हुई।

    कितना बड़ा है कारलापट बॉक्साइट ब्लॉक प्रोजेक्ट?

    कारलापट बॉक्साइट ब्लॉक न केवल क्षेत्रफल के लिहाज से बड़ा है, बल्कि खनिज संपदा के मामले में भी बेहद समृद्ध है। टेंडर दस्तावेजों के मुताबिक, यह ब्लॉक G2 स्तर के अन्वेषण (Exploration) पर है।

    वेदांत एल्युमीनियम के अनुसार, यह ब्लॉक कंपनी के व्यवसाय के लिए 'रणनीतिक बैकवर्ड इंटीग्रेशन' (Strategic Backward Integration) का हिस्सा है। सरल शब्दों में कहें तो, बॉक्साइट एल्युमीनियम बनाने के लिए सबसे जरूरी कच्चा माल है। इस खदान के मिलने से कंपनी को भविष्य में कच्चे माल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे उत्पादन लागत में कमी आएगी और बाहरी स्रोतों पर निर्भरता कम होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- JP ग्रुप की जेपी पावर को खरीदने वाली Adani Power ने दिया बड़ा अपडेट, प्रमोटर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)