सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    9वीं सबसे बड़ी दवा कंपनी लाई Buyback ऑफर, हर शेयर पर ₹88 का प्रॉफिट पक्का; मगर मौका सिर्फ इस तारीख तक

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 12:38 PM (GMT+05:30)

    अरबिंदो फार्मा का 800 करोड़ रुपये का बायबैक ऑफर 23 अप्रैल को खुलेगा और 29 अप्रैल को बंद होगा। योग्य शेयरधारक प्रति शेयर लगभग 88 रुपये का लाभ कमा सकते ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। तिमाही नतीजे जारी करने का सीजन पूरे जोरों पर है। कंपनियां तिमाही नतीजों के साथ-साथ शेयरहोल्डर्स और निवेशकों को आकर्षित करने और फायदा पहुंचाने के लिए नतीजों के साथ तरह-तरह के एलान करती हैं। इनमें डिविडेंड, बोनस शेयर जारी करना, स्टॉक स्प्लिट और बायबैक जैसे ऑप्शन शामिल हैं। इसी कड़ी में 40 साल पहले सन 1986 में शुरू हुई भारतीय दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा ने बायबैक (Aurobindo Pharma Buyback) का एलान किया था, जिससे जुड़ी अहम तारीख कल यानी गुरुवार को है। आइए समझते हैं कि कैसे आप इस बायबैक ऑफर से फायदा उठा सकते हैं।

    9वीं सबसे बड़ी दवा कंपनी

    मार्केट कैपिटल के लिहाज से अरबिंदो इस समय भारत की 9वीं सबसे बड़ी दवा कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 80,798.22 करोड़ रुपये है। ऑरोबिंदो फार्मा लिमिटेड ने 6 अप्रैल को 800 करोड़ रुपये के बायबैक ऑफर का एलान किया था। अब इसका ये ऑफर 23 अप्रैल को खुलेगा और 29 अप्रैल को बंद होगा।

    कुल 800 करोड़ रुपये का है ऑफर

    अरबिंदो फार्मा ने बीते 6 अप्रैल को टेंडर ऑफर के जरिए आनुपातिक आधार पर, 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 54,23,728 तक फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों को, 1,475 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर, कुल 800 करोड़ रुपये तक की राशि में वापस खरीदने यानी बायबैक की मंजूरी दी थी।

    निकल चुकी है रिकॉर्ड डेट

    कंपनी ने 17 अप्रैल को बतौर रिकॉर्ड डेट फिक्स किया था, ताकि उन इक्विटी शेयरधारकों के नाम और एलिजिबिलिटी निर्धारित की जा सके जो बायबैक में हिस्सा लेने के योग्य होंगे। अब जो एलिजिबल शेयरहोल्डर हैं, वे 23 से 29 अप्रैल तक अरबिंदो फार्मा के बायबैक में कंपनी को वापस शेयर बेच सकते हैं। मगर कंपनी को शेयर वापस बेचकर कितनी कमाई होगी? आइए बताते हैं।

    खबरें और भी

    बायबैक में होगा इतना फायदा?

    जैसा कि हमने ऊपर जिक्र किया है कि अरबिंदो फार्मा ने शेयरों के लिए बायबैक प्राइस 1475 रुपये फिक्स किया है, जबकि कल मंगलवार को इसका शेयर 1387.05 रुपये पर बंद हुआ था। यानी जो भी एलिजिबल शेयरहोल्डर बायबैक ऑफर में अपने शेयर कंपनी को वापस बेचेंगे, उन्हें कल के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर हर शेयर पर करीब 88 रुपये या साढ़े 6 फीसदी का रिटर्न मिल जाएगा।

    क्या बायबैक करती हैं कंपनियां?

    शेयर बायबैक (Share Buyback) तब होता है जब कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों से बाजार भाव से अधिक कीमत पर अपने ही शेयर वापस खरीदती है। इसके मुख्य कारण हैं :

    • अतिरिक्त कैश का उपयोग करना
    • निवेशकों के लिए प्रति शेयर आय बढ़ाना
    • शेयर की कीमत को सपोर्ट देना
    • प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़ाना
    • यह कंपनी के अपने भविष्य में विश्वास का संकेत भी माना जाता है

    ये भी पढ़ें - Stock Market Outlook: ईरान-यूएस सीजफायर बढ़ने के बावजूद गिरा गिफ्ट निफ्टी, क्या आज फिसलेगा शेयर बाजार? इन स्टॉक्स पर रखें नजर

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बायबैक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)