सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Zomato और Mercedes को ऑफिस देने वाली कंपनी का जलवा! मुनाफा डबल होते ही 10% उछला शेयर; आपके पास हैं क्या?

    Updated: Tue, 26 May 2026 09:53 AM (IST)

    ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस ने FY26 में 4.39% मुनाफा वृद्धि और Q4 में 106.95% लाभ वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने 41 नए सेंटर जोड़कर अपना नेटवर्क बढ़ाया, जिससे शेयर ...और पढ़ें

    ऑफिस स्पेस के शेयर में शानदार तेजी

    ऑफिस स्पेस के शेयर में शानदार तेजी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। शानदार नतीजों के बाद ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के शेयर में आज जोरदार उछाल आई है। पहले बात करें इसके वित्तीय नतीजों की तो ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस (Awfis Space Solutions) ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अपने मुनाफे में 4.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में इसका मुनाफा ₹70.85 करोड़ रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह ₹67.87 करोड़ रहा था। कंपनी की कुल इनकम वित्त वर्ष 2025-26 में ₹1,586.12 करोड़ रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 में रही ₹1,260.74 करोड़ से 25.81 प्रतिशत अधिक है।

    तिमाही में डबल हो गया प्रॉफिट

    वहीं जनवरी-मार्च तिमाही में, इसकी कुल इनकम में 19.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह ₹429.16 करोड़ रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹359.45 करोड़ थी। कंपनी का मुनाफा 106.95 प्रतिशत बढ़ा और वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में ₹23.24 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹11.23 करोड़ था।

    कंपनी ने जमकर किया विस्तार

    ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अमित रमानी ने कहा, "इस साल हमने 41 नए सेंटर और 30,000 ऑपरेशनल सीटें जोड़ीं, जिससे हमारा साइन्ड नेटवर्क बढ़कर 266 सेंटर और 18 शहरों (टियर 1 और टियर 2 मार्केट) में लगभग 184,000 सीटें हो गया है। अब हमारे क्लाइंट बेस में मल्टी-सेंटर क्लाइंट्स की हिस्सेदारी लगभग 48% है।"

    शेयर में धमाकेदार तेजी

    करीब साढ़े 9 बजे BSE पर ऑफिस स्पेस का शेयर 34.85 रुपये या 9.69 फीसदी की शानदार तेजी के साथ 394.65 रुपये पर है। बता दें कि बीते 5 दिनों में ये शेयर 25 फीसदी से अधिक चढ़ा है। मगर इसका 6 महीनों का रिटर्न निगेटिव 28 फीसदी रहा है।

    खबरें और भी

    साथ ही ये 2026 में अब तक 21 फीसदी नीचे आया है। मौजूदा भाव पर इसकी मार्केट कैपिटल करीब 2800 करोड़ रुपये है।

    क्या करती है कंपनी और कौन हैं इसके क्लाइंट्स?

    Awfis Space Solutions सेंटर्स की कुल संख्या के आधार पर, भारत की सबसे बड़ी फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस सॉल्यूशंस कंपनी है। 2015 में स्थापित यह पब्लिकली लिस्टेड कंपनी, भारत के 18 से अधिक शहरों में कस्टमाइज्ड एंटरप्राइज स्पेस, फ्लेक्सिबल डेस्क, मीटिंग रूम और वर्चुअल ऑफिस की सुविधा देती है।
    इसके प्रमुख क्लाइंट्स में वोडाफोन, ऑरेंज बिजनेस सर्विसेज, जोमैटो, शेयरखान, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, एमके ग्लोबल और मर्सिडीज-बेंज शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें - Adani Green का डबल धमाका! बैटरी और सोलर एनर्जी में किया नया कारनामा; क्या शेयर लगाएगा छलांग?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)