सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Metro बनाने वाली कंपनी को मिला पहला विदेशी ऑर्डर, इस देश में दौड़ेगी इंडियन मेट्रो; ठेका मिलते ही भागा शेयर

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 03:45 PM (IST)

    BEML Share Price: सरकारी कंपनी बीईएमएल लिमिटेड को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मेट्रो कोच ऑर्डर मिला है। लगभग 555 करोड़ रुपए के इस सौदे में स्टेनलेस स्टील ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. BEML को अफ्रीका से पहला विदेशी मेट्रो ऑर्डर मिला।

    2. 555 करोड़ रुपये से अधिक का यह बड़ा सौदा है।

    3. कंपनी के वैश्विक विस्तार और 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा।

    नई दिल्ली| सरकारी कंपनी बीईएमएल लिमिटेड ( BEML ltd) ने बड़ा अंतरराष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है। कंपनी को पहली बार विदेश से मेट्रो कोच (BEML Metro Coach Order) का ऑर्डर मिला है, जिसकी कुल कीमत करीब 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर (₹555 करोड़ से ज्यादा) बताई जा रही है।

    किस देश के लिए मिला ऑर्डर?

    यह ऑर्डर एक अफ्रीकी क्षेत्र (BEML Africa Metro Order) के लिए है, जहां बीईएमएल ( Bharat Earth Movers Limited) मेट्रो ट्रेनों की डिजाइन, निर्माण, सप्लाई, टेस्टिंग और कमीशनिंग का पूरा काम करेगी। इस डील के तहत कंपनी को स्टेनलेस स्टील से बने स्टैंडर्ड गेज मेट्रो कोच तैयार करने हैं।

    BEML ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है और बताया कि यह ऑर्डर उन्हें लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) के जरिए मिला है। खास बात यह है कि यह कंपनी का पहला विदेशी मेट्रो प्रोजेक्ट है, जो उसके इंटरनेशनल विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    क्या काम करती है यह कंपनी?

    BEML, रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली एक 'शेड्यूल-ए' सरकारी कंपनी है, जो रेलवे, मेट्रो और रक्षा उपकरण बनाने में पहले से सक्रिय है। अब इस ऑर्डर के जरिए कंपनी ने ग्लोबल मेट्रो मार्केट में अपनी एंट्री दर्ज कराई है।

    खबरें और भी

    इस प्रोजेक्ट में इस्तेमाल होने वाले मेट्रो कोच आधुनिक तकनीक से लैस होंगे और स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ बनाए जाएंगे, जिससे उनकी मजबूती और लंबी उम्र सुनिश्चित होगी।

    18 मार्च 2026 को जारी इस घोषणा को BEML के लिए एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ब्रेकथ्रू माना जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह डील वैश्विक स्तर पर उसकी मौजूदगी मजबूत करेगी और भविष्य में और विदेशी प्रोजेक्ट्स मिलने का रास्ता खोलेगी।

    सीधा मतलब यह है कि भारत की सरकारी कंपनी अब सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी मेट्रो ट्रेन बनाने के बड़े ठेके जीत रही है, जो 'मेक इन इंडिया' के लिए एक मजबूत संकेत है।

    यह भी पढ़ें- BEL Share Price: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच चमका बीईएल, मिले ₹1011 करोड़ के ऑर्डर; ₹10 हजार के बना चुका 100000 रुपए

    कैसा है BEML Share का प्रदर्शन?

    बीईएमएल का शेयर NSE पर आज 1520 रुपए (BEML Share Price) के लेवल पर ओपन हुआ और 20 मिनट बाद 1572 रुपए के लेवल पर पहुंच गया। जबकि 1564 रुपए के लेवल पर बंद हुआ।

    दिन भर के कारोबार के दौरान इसमें 3.13 फीसदी यानी 47 रुपए से ज्यादा की तेजी आई। इसका 52 हफ्ते का हाई लेवल 2437 रुपए और लो लेवल 1226 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 13019 करोड़ रुपए है।

    कंपनी का शेयर पिछले 6 महीने में 28 फीसदी से ज्यादा का नुकसान करा चुका है। हालांकि, एक साल में इसने 21 फीसदी और पांच साल में 132 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

    SOURCE- BSE

    "शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)