सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Multibagger Stock: 6 महीने में पैसे डबल, 5 साल में ₹1 लाख को 20 लाख बनाया; अब 10 टुकड़ों में बंट रहा स्टॉक

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 08:12 PM (IST)

    E2E नेटवर्क्स के मल्टीबैगर शेयर 1:10 के अनुपात में विभाजित होने जा रहे हैं, जिसकी रिकॉर्ड डेट 5 जून तय की गई है। इस शेयर ने पिछले 6 महीनों में निवेशको ...और पढ़ें

    E2E नेटवर्क्स का शेयर 1:10 के अनुपात में स्प्लिट होगा

    E2E नेटवर्क्स का शेयर 1:10 के अनुपात में स्प्लिट होगा

    HighLights

    1. E2E नेटवर्क्स का शेयर 1:10 के अनुपात में स्प्लिट होगा।

    2. रिकॉर्ड डेट 5 जून निर्धारित की गई है, निवेशकों को मिलेगा लाभ।

    3. 6 महीने में 10 लाख को 20 लाख बनाया, मल्टीबैगर रिटर्न।

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में लिस्टेड एक शेयर ने पिछले 6 महीने में छप्परफाड़ रिटर्न देकर निवेशकों की झोली भर दी है। अब यह स्टॉक 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी नजदीक आ गई है। आइए जानते हैं कि आखिर यह स्टॉक कौन सा है और इसकी रिकॉर्ड डेट क्या है?

    हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ईटूई नेटवर्क (E2E Networks)। इसके शेयर आज से 6 महीने पहले 2200 रुपये के आसपास थे। लेकिन वर्तमान में इसकी कीमत 4,313.60 रुपये तक पहुंच गई है।

    ₹10 के ₹20 और ₹20 के ₹40 लाख बनाने वाले स्टॉक के होंगे 10 हिस्से

    ईटूई नेटवर्क के शेयरों ने अपने निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कंपनी ने 6 महीने में निवेशकों के 10 लाख को 20 और 20 लाख रुपये में बदल दिया। वहीं, 5 साल में कंपनी ने 2,905.99 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी आपके निवेश को 5 साल में 20 गुना कर दिया।

    E2E

    कंपनियां अपने शेयरों को स्प्लिट इसलिए करती हैं ताकि रिटेल निवेशकों भी उनके शेयर कम कीमत पर खरीद सकें और लिक्विडिटी बनी रही। स्प्लिट होने के बाद निवेशकों के शेयरों की संख्या उस अनुपात में बढ़ जाती है, जिस अनुपात में स्टॉक स्प्लिट होता है।

    e2e Networks के निदेशक मंडल ने SEBI (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के रेगुलेशन 42 के अनुसार रिकॉर्ड डेट तय भी तय की है।

    E2E नेटवर्क्स लिमिटेड के स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 5 जून है। यानी अगर इस तारीख तक आपके खाते में इसके शेयर हैं तो उनकी संख्या उसी अनुपात में उतनी गुना हो जाएगी। ईटूई के शेयर 1:10 के रेशियो में स्प्लिट हो रहे हैं। अगर आपके पास इसके एक शेयर हैं तो यह संख्या अब 10 हो जाएगी। और 10 शेयर होंगे तो उनकी संख्या 100 हो जाएगी।

    खबरें और भी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)