₹423 का शेयर ₹27 पर आया, अब ₹700 Cr का दांव; नजर ₹20 हजार करोड़ की कमाई पर, UK-दुबई और सिंगापुर तक फैला कारोबार
एलीटकॉन इंटरनेशनल ने ₹20,000 करोड़ राजस्व लक्ष्य के साथ FMCG विस्तार योजना की घोषणा की है, जबकि कंपनी का शेयर 423 रुपये से गिरकर 27 रुपये पर आ गया है। ...और पढ़ें

एलीटकॉन का नया प्लान (AI जनरेटेड फोटो)
HighLights
एलीटकॉन ने ₹20,000 Cr रेवेन्यू का रखा लक्ष्य
कंपनी का शेयर ₹423 से गिरकर ₹27 पर आया
अफ्रीका, मिडिल ईस्ट से $119 मिलियन के तंबाकू ऑर्डर
नई दिल्ली। एक कंपनी है एलीटकॉन इंटरनेशनल, जिसका शेयर (Elitecon International Share Price) एक समय 423 रुपये तक गया, मगर आज मात्र 27 रुपये के आस-पास है। दिलचस्प बात ये है कि एक समय अगस्त 2024 में कंपनी का शेयर 1.34 रुपये का था। इस भाव से शेयर में लगातार अपर सर्किट लगता रहा और ये अगस्त 2025 तक साल भर में 423 रुपये तक पहुंच गया। उसके बाद से शेयर में गिरावट बरकरार है और ये 27.41 रुपये पर आ गया है। मगर कंपनी ने अब एक प्लान का एलान किया है। क्या है ये प्लान, आइए जानते हैं।
बड़े रेवेन्यू का टार्गेट
एलीटकॉन इंटरनेशनल मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और इमर्जिंग FMCG सेक्टर में काम करने वाली एक डायवर्सिफाई कंपनी है। इसने एक स्ट्रैटेजिक रोडमैप की घोषणा की है। इसका मकसद एक डायवर्सिफाई FMCG प्लेटफॉर्म बनाना है, जिससे FY2030 तक लगभग 20,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया जा सके।
कंपनी की एक्सपेंशन स्ट्रैटजी दो-तरफा प्लेटफॉर्म मॉडल पर आधारित है। इसमें इसका इंटरनेशनल टोबैको एक्सपोर्ट बिनेस और FMCG का चरणबद्ध तरीके से विस्तार शामिल है, जिसमें पैक्ड फूड और स्नैक्स, खाने का तेल और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें शामिल होंगी। FMCG के इस प्रस्तावित विस्तार को महाराष्ट्र के नासिक में कंपनी की मौजूदा 40,000+ वर्ग फुट की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी से सपोर्ट मिलेगा।
119 मिलियन डॉलर के ऑर्डर
एलीटकॉन इंटरनेशनल के पास अभी अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में 119 मिलियन डॉलर से ज्यादा के टोबैको ऑर्डर हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका की बोजा टोबैको (PTY) लिमिटेड के साथ लगभग 2.02 अरब रुपये का दो साल का एक्सपोर्ट एग्रीमेंट और युवी इंटरनेशनल ट्रेड FZE के जरिए मिडिल ईस्ट के लिए 97.35 मिलियन डॉलर का चल रहा ऑर्डर शामिल है।
खबरें और भी
700 करोड़ रुपये करेगी खर्च
अपने FMCG रोडमैप के तहत, एलीटकॉन इंटरनेशनल ने 700 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश की योजना बनाई है। कंपनी का लक्ष्य एक ऐसा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बनाना है जिसमें 5,000 पार्टनर हों और जिसकी मौजूदगी 5,00,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स और 15 से ज्यादा इंटरनेशनल मार्केट में हो।
कंपनी चरणबद्ध तरीके से अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने का भी लक्ष्य रखती है, जिसमें 10 कंज्यूमर ब्रांड और 150 से ज़्यादा SKU शामिल होंगे।
विदेशों तक फैला कारोबार
कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों बाज़ारों के लिए तंबाकू से बने उत्पादों का निर्माण और व्यापार करती है। कंपनी अभी UAE, सिंगापुर, हांगकांग और UK जैसे यूरोपीय देशों सहित विदेशी बाजारों में काम कर रही है। कंपनी अपनी प्रोडक्ट रेंज का विस्तार करने की योजना बना रही है, जिसमें चबाने वाला तंबाकू, स्नफ ग्राइंडर, मैच लाइट, माचिस, माचिस की डिब्बी, पाइप और अन्य संबंधित सामान शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें - IPO News: वाह भाई वाह! इस आईपीओ की हुई तगड़ी लिस्टिंग, भारी-भरकम प्रीमियम पर की शुरुआत; आपको शेयर मिले क्या?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)