GAIL Share: मुनाफा डबल और 'BUY' रेटिंग के बावजूद गेल के स्टॉक में गिरावट, छलांग लगाने की उम्मीद बरकरार; टार्गेट कितना?
सोमवार को गेल के शेयर में 4.87% की गिरावट आई, जबकि कंपनी का Q1 FY27 शुद्ध लाभ लगभग दोगुना होकर ₹4,665.36 करोड़ रहा। मोतीलाल ओसवाल ने ₹206 के लक्ष्य के ...और पढ़ें

GAIL के लिए है BUY रेटिंग
HighLights
गेल शेयर में सोमवार को 4.87% की गिरावट दर्ज
Q1 FY27 में शुद्ध लाभ 96.91% बढ़कर ₹4,665 करोड़
मोतीलाल ओसवाल ने ₹206 के लक्ष्य के साथ 'बाय' रेटिंग
नई दिल्ली। सोमवार के कारोबार में सरकारी कंपनी गेल (GAIL Share Price Today) के शेयर में जोरदार गिरावट आई है। करीब सवा 10 बजे इसका शेयर NSE पर 8.83 रुपये या 4.87 फीसदी गिरकर 172.61 रुपये पर है। कंपनी के शेयर के लिए BUY रेटिंग है और इसका प्रॉफिट भी अप्रैल-जून तिमाही में डबल हुआ है। बावजूद इसके गेल का शेयर फिसला है।
करीब डबल हो गया मुनाफा
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में गेल का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 96.91% बढ़कर ₹4,665.36 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹2,369.20 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.71% बढ़कर ₹41,350.18 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹35,428.81 करोड़ था।
ट्रांसमिशन सेवाओं (LPG और नेचुरल गैस) से रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.80% बढ़कर ₹3,268.58 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) में यह ₹3,031.84 करोड़ था।
अलग-अलग सेगमेंट्स का रेवेन्यू
नेचुरल गैस मार्केटिंग से रेवेन्यू सालाना आधार पर 25.20% बढ़कर ₹43,558.67 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹34,788.68 करोड़ था। पेट्रोकेमिकल्स सेगमेंट से रेवेन्यू सालाना आधार पर 61.57% घटकर ₹646.08 करोड़ रह गया, जबकि Q1 FY26 में यह ₹1,681.18 करोड़ था।
LPG और लिक्विड हाइड्रोकार्बन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 84.48% बढ़कर ₹2,039.21 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹1,105.40 करोड़ था। सिटी गैस सेगमेंट से रेवेन्यू सालाना आधार पर 31.21% बढ़कर ₹2,256.11 करोड़ हो गया, जबकि Q1 FY26 में यह ₹1,719.42 करोड़ था।
अन्य सेगमेंट से रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.58% बढ़कर ₹323.05 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹305.97 करोड़ था।
शेयर के लिए BUY रेटिंग
मोतीलाल ओसवाल ने गेल के लिए BUY रेटिंग दी है। इसने शेयर के लिए ₹206 का टार्गेट भी दिया है। यानी ये शेयर मौजूदा भाव से 19 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
ये भी पढ़ें - Stock Market Opening: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निफ्टी 24600 के करीब; कच्चे तेल में भारी गिरावट
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)