सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ईरानी हमलों के बीच UAE में खड़ी की नई कंपनी; करेंगे मोतियों का व्यापार!

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 08:12 PM (IST)

    ईरान संघर्ष के बीच गौतम अदाणी ने UAE में 'अदाणी मेटल्स एंड मिनरल्स एफजेडसीओ' नामक नई कंपनी स्थापित की है। अदाणी एंटरप्राइजेज की यह सहायक कंपनी मोतियों ...और पढ़ें

    भारत के अरबपति गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ईरानी हमलों के बीच UAE में खड़ी की नई कंपनी; करेगी मोतियों का व्यापार

    भारत के अरबपति गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ईरानी हमलों के बीच UAE में खड़ी की नई कंपनी; करेगी मोतियों का व्यापार

    HighLights

    1. अदाणी ने यूएई में नई कंपनी 'अदाणी मेटल्स एंड मिनरल्स' बनाई।

    2. कंपनी मोतियों, आभूषणों और कीमती धातुओं का व्यापार करेगी।

    3. ईरान संघर्ष के बीच खाड़ी में रणनीतिक व्यापारिक कदम।

    नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति गौतम अदाणी ने ईरान संघर्ष के बीच UAE में बड़ा दांव खेला है। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में एक नई कंपनी (Gautam Adani New Company in Dubai) बनाई है। अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी।

    अदाणी ग्रुप का यह दांव आगे चलकर बड़ा मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है। क्योंकि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच हो रही जंग की वजह से खाड़ी देशों में कीमती धातुओं के रेट में कमी आई है। ऐसे में अदाणी ग्रुप का इस समय प्रीसियस मेटल के बिजनेस में एंट्री मारने का यह कदम मास्टर स्ट्रोक कदम माना जा रहा है।

    Adani Enterprises Limited ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

    गौतम अदाणी की कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी में कहा- "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि Adani Global FZE, जो UAE स्थित एक स्टेप-डाउन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने UAE में "ADANI METALS AND MINERALS FZCO" नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाई है। इसकी पुष्टि 31 मार्च, 2026 को दोपहर 02:28 बजे IST पर प्राप्त हुई।"

    कौन सा बिजनेस करेगी UAE में बनी अदाणी की नई कंपनी

    कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- "AMAMF मोतियों और कीमती पत्थरों, आभूषणों, बिना निर्मित कीमती धातुओं, स्क्रैप और बेकार धातुओं, धातु अयस्कों तथा आधार अलौह धातुओं के व्यापार के व्यवसाय शामिल रहेगी।"

    खबरें और भी

    यानी कह सकते हैं कि कंपनी गोल्ड-सिल्वर के बिजनेस में भी एंट्री मार चुके हैं। भले ही यह एंट्री भारत से नहीं है, लेकिन आधिकारिक तौर पर गौतम अदाणी UAE से ही सोने-चांदी के बिजनेस में घुस चुके हैं।

    UAE में बनाई नई कंपनी में अदाणी ने कितना पैसा डाला?

    अदानी मेटल्स एंड मिनरल्स (ADANI METALS AND MINERALS FZCO) का गठन AED 50,000 (लगभग 13 लाख रुपये) की पूंजी के साथ किया गया है (AED 1000 के 50 शेयर)। इन शेयरों को प्रत्येक Rs. 10 के अंकित मूल्य पर सब्सक्राइब किया गया है।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    Source- BSE

    यह भी पढ़ें- अदाणी के हाथों बिकी JP Associates के पुराने मालिक मनोज गौड़ जेल से आए बाहर, इस वजह से कोर्ट ने दी जमानत