JRD टाटा के जमाने की कंपनी, ₹35 से 4200 पहुंचा भाव, ब्रोकरेज का दावा- आगे हर शेयर पर होगा 900 रुपये का फायदा
ब्रोकरेज जियोजित ने टाटा एल्क्सी के शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है, जिसमें 22% तक की बढ़त की संभावना है। कंपनी रिकवरी फेज में है, जिसे ट्रांसपोर्टेशन ...और पढ़ें

फाइल फोटो
HighLights
जियोजित ने टाटा एल्क्सी पर खरीदारी की सलाह दी।
शेयर में 22% तक की बढ़त की संभावना जताई।
ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट से कंपनी को मिल रही मजबूती।
नई दिल्ली। ब्रोकरेज हाउस जियोजित ने टाटा ग्रुप की टेक्नोलॉजी कंपनी टाटा एल्क्सी (Tata Elxsi) के शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। अपनी ताजा रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में करीब 22% तक की बढ़त की संभावना जताई है। जियोजित के मुताबिक, टाटा एल्क्सी इस समय रिकवरी फेज में प्रवेश कर रही है। कंपनी की ग्रोथ को मुख्य रूप से ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट से मजबूती मिल रही है, जहां सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (SDV) से जुड़े डील्स और नए ऑटोमोबाइल OEM क्लाइंट्स के जुड़ने से तेजी देखने को मिल रही है। इस कंपनी की शुरुआत 1989 में हुई थी और यह 1991-92 में मार्केट में लिस्ट हुई थी। उस दौर में टाटा ग्रुप की कमान जेआरडी टाटा के हाथों में थी।
रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीनों (9MFY26) में कंपनी की आय में सालाना आधार पर 2% की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन तिमाही आधार पर रिकवरी के संकेत मिले हैं। इस दौरान ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में 7.7% की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला।
बिजनेस को लेकर ब्रोकरेज का अनुमान
ब्रोकरेज फर्म जियोजित ने कहा कि यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में क्रमशः 5% और 13% की तिमाही वृद्धि देखने को मिली, जबकि भारत में ऑटो सेक्टर की कमजोर मांग के कारण 9% की गिरावट दर्ज हुई। मार्जिन की बात करें तो EBITDA मार्जिन में सालाना आधार पर 534 बेसिस प्वाइंट की गिरावट आई और यह 22% पर आ गया। हालांकि, तिमाही आधार पर इसमें 220 बेसिस प्वाइंट का सुधार देखा गया, जिसका कारण बेहतर उपयोग (utilization), लागत नियंत्रण और फॉरेक्स गेन रहा।
जियोजित का मानना है कि आने वाले 1-2 तिमाहियों में एंकर क्लाइंट्स की रिकवरी से कंपनी के प्रदर्शन में और सुधार होगा। हालांकि, यूरोप, अमेरिका और जापान में OEM के फैसलों में देरी से डील्स पर असर पड़ सकता है। ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिफिकेशन, ADAS, कनेक्टेड कार प्लेटफॉर्म और ऑफ-हाईवे सेगमेंट में विस्तार कर रही है, जिससे मिड-टर्म ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।
खबरें और भी
क्या है टारगेट प्राइस?
वैल्यूएशन के लिहाज से जियोजित ने टाटा एल्क्सी के शेयर का टारगेट प्राइस 5,135 रुपये तय किया है, जबकि मौजूदा बाजार भाव 4,213 रुपये के आसपास है। इस तरह स्टॉक में करीब 22% तक की संभावित तेजी का अनुमान लगाया गया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और माना है कि मजबूत डोमेन एक्सपर्टीज, डिजाइन-लेड अप्रोच और ऑफशोर एक्सीक्यूशन के चलते कंपनी लंबी अवधि में स्थिर रिकवरी की ओर बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- TATA की ये कंपनी बांट रही लावारिस पैसा! क्लेम करने के लिए 30 जून तक का मौका; ऐसे फटाफट करें अप्लाई
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्टपर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)