₹1.5 से कम का शेयर, मगर कमाया ₹1185 करोड़ का प्रॉफिट; देश भर में चलाती है 26000 टावर
GTL इंफ्रास्ट्रक्चर ने मार्च 2026 तिमाही में ₹1,185.58 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹248.89 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी ...और पढ़ें

जीटीएल इंफ्रा ने कमाया 1185 करोड़ रुपये का प्रॉफिट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। अकसर लोग किसी ऐसे पेनी स्टॉक (Penny Stocks) की तलाश में रहते हैं, जो उन्हें कम समय में मालामाल बना दे। ऐसा शेयर चुनना लगभग नामुमकिन है। ऐसे बहुत से पेनी स्टॉक वाली कंपनियां हैं, जिनकी हालत खराब है। मगर एक कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में तगड़ा प्रॉफिट कमाया है। ये है जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर।
कितना कमाया प्रॉफिट?
2026 की मार्च तिमाही में जीटीएल इंफ्रा की नेट सेल्स ₹330.36 करोड़ रही, जो 2025 की समान तिमाही में रही ₹337.02 करोड़ की इनकम से 1.98% कम है। मगर मार्च तिमाही इसका नेट प्रॉफिट ₹1,185.58 करोड़ रहा, जबकि इसे 2025 की मार्च तिमाही में ₹248.89 करोड़ का घाटा हुआ था।
कैसा रहा EBITDA?
तिमाही में जीटीएल इंफ्रा का EBITDA ₹64.84 करोड़ रहा, जो पिछले साल की मार्च तिमाही के ₹49.22 करोड़ से 31.74% ज़्यादा है। वहीं GTL Infra की EPS (प्रति शेयर आय) ₹0.19 से बढ़कर मार्च 2026 में ₹0.91 हो गई है।
22 साल पुरानी है कंपनी
2004 में शुरू हुई, GTL Infrastructure पैसिव टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग और एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्रदान करती है। यह टेलीकॉम टावर और कम्युनिकेशन स्ट्रक्चर्स स्थापित करती है, उनकी ओनरशिप रखती है और उनको मैनेज करती है, जिनका उपयोग वायरलेस टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा साझा रूप से किया जाता है।
कंपनी के पास लगभग 26,000 टावरों का एक पोर्टफोलियो है, जो भारत के सभी 22 टेलीकॉम सर्किलों में स्थित हैं। कंपनी वायरलेस टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ लंबी अवधि (5-10-15 वर्ष) के कॉन्ट्रैक्ट करती है।
खबरें और भी
कितने पर है शेयर?
आज गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.05 रुपये या 3.50 फीसदी की मजबूती के साथ 1.38 रुपये पर बंद हुआ। जनवरी 2008 में ये शेयर 99 रुपये तक गया था। मगर फिर कुछ कारणों से ये गिरते-गिरते आज 1.5 रुपये से भी कम के भाव पर है।
ये भी पढ़ें - अनिल अग्रवाल की वेदांता और ₹3700 Cr का 'नुकसान' झेलने वाली एयरटेल के शेयर 3% से ज्यादा उछले, आखिर क्या है वजह?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)