अनिल अग्रवाल की वेदांता और ₹3700 Cr का 'नुकसान' झेलने वाली एयरटेल के शेयर 3% से ज्यादा उछले, आखिर क्या है वजह?
आज वेदांता और एयरटेल के शेयरों में 3% से अधिक की तेजी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में उत्साह है। वेदांता को सरकार की नई रॉयल्टी नीति से लाभ हुआ, जबकि ए ...और पढ़ें

वेदांता और एयरटेल के शेयरों में तेजी (यह तस्वीर AI जनरेटेड है)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। आज अनिल अग्रवाल की वेदांता और एयरटेल दोनों के शेयरों में 3 फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है। करीब 12 बजे वेदांता का शेयर (Vedanta Share Today) BSE पर 10.20 रुपये या 3.16 फीसदी की मजबूती के साथ 333.30 रुपये पर है। वहीं इस समय एयरटेल का शेयर (Airtel Share Today) 64.20 रुपये या 3.66 फीसदी उछलकर 1,852.30 रुपये पर चल रहा है। क्यों है इन दोनों दिग्गज शेयरों में तेजी, आइए जानते हैं।
लगातार तीसरे दिन उछला वेदांता
आज वेदांता के शेयर में लगातार तीसरे दिन तेजी है। तीन दिन में ये 11 फीसदी चढ़ चुका है। दरअसल केंद्र सरकार ने घरेलू खोज और उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, गहरे पानी और बहुत गहरे पानी वाले ब्लॉक सहित कई कैटेगरी के क्षेत्रों से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन पर रॉयल्टी दरें कम कर दी हैं।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 8 मई को इन दरों की अधिसूचना जारी की। अब अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता को इससे फायदा क्यों होगा? ब्रोकरेज फर्म CLSA के अनुसार सरकार ने नॉमिनेशन ब्लॉक को छोड़कर बाकी सभी ब्लॉक के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन 15% तय कर दिया है।
ब्रोकरेज के अनुसार, इससे वेदांता के राजस्थान स्थित क्षेत्रों के लिए रॉयल्टी दरें 16.67% से घटकर 10.6% हो जाएंगी। यही कारण है कि इसका शेयर लगातार चढ़ रहा है।
एयरटेल का शेयर क्यों उछला?
भारती एयरटेल ने 13 मई को Q4 के नतीजे जारी किए। 31 मार्च, 2026 को खत्म हुई तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा 34% गिरकर 7,325 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का कुल शुद्ध मुनाफा 11,021 करोड़ रुपये था। यानी कहा जा सकता है कि इसे 3400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
हालांकि, 31 मार्च को खत्म हुई तिमाही के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड प्री-टैक्स प्रॉफिट 36% बढ़कर 13,205 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 9,724 करोड़ रुपये था। इसमें नए सब्सक्राइबर जुड़ने और यूजर्स के ज़्यादा मार्जिन वाले प्लान में अपग्रेड करने से मदद मिली।
खबरें और भी
डिविडेंड का भी किया एलान
Q4FY26 में Airtel का कुल रेवेन्यू 16% बढ़कर 55,383 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 47,876 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 24 रुपये का फाइनल डिविडेंड भी देने का एलान किया है। साथ ही जिन शेयरों पर कॉल मनी अभी तक चुकाई नहीं गई है, उन्हें 6 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की गयी है।
ये भी पढ़ें - Share Market Today Live Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 73200 के पार; निफ्टी निकला 23600 के ऊपर
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)