सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dividend Stock: महारत्न डिफेंस कंपनी का 10 रुपये डिविडेंड का एलान, 5 साल में 700% का दे चुकी है रिटर्न!

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 02:40 PM (GMT+05:30)

    हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 10 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है, जिसे शेयरधारकों की मंजूरी मिल ...और पढ़ें

    डिफेंस सेक्टर की महारत्न कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर पर डिविडेंड मिल सकता है।

     डिफेंस सेक्टर की महारत्न कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर पर डिविडेंड मिल सकता है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। डिफेंस सेक्टर की महारत्न कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर (HAL Share Price) सोमवार को चर्चा में रहे। कंपनी ने घोषणा की कि उसके बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 10 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। डिविडेंड की घोषणा के बावजूद इसके शेयरम में मामूली गिरावट देखने को मिली। हालांकि HAL शेयर ने 5 साल में 700 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। बोर्ड के इस प्रस्ताव को आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

    HAL डिविडेंड: रिकॉर्ड डेट

    आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों द्वारा अनुमोदित होने पर, फाइनल डिविडेंड के पेमेंट की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 14 अगस्त, 2026 होगी। HAL ने कहा कि अंतिम डिविडेंड वार्षिक आम बैठक में अनुमोदन की डेट से 30 दिनों के भीतर पात्र शेयरधारकों को भुगतान किया जाएगा।

    गौरतलब है कि HAL ने इसी साल फरवरी में 35 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। इसके साथ ही, HAL ने कुल 35 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।

    डिविडेंड का इतिहास

    वित्त वर्ष 2025 में HAL ने प्रति शेयर कुल 40 रुपये का डिविडेंड दिया, जो 1,671.94 करोड़ रुपये बनता है। वित्त वर्ष 2024 में इसने प्रति शेयर कुल 35 रुपये का डिविडेंड दिया, जो 1471.31 करोड़ रुपये बनता है। रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023 में प्रति शेयर 55 रुपये का डिविडेंड घोषित किया, जो कुल 1,337.55 करोड़ रुपये बनता है। वित्त वर्ष 2022 में इसने प्रति शेयर 50 रुपये का डिविडेंड दिया। वित्त वर्ष 2021 में डिविडेंड प्रति शेयर 30 रुपये, वित्त वर्ष 2020 में 33 रुपये, वित्त वर्ष 2019 में 19.80 रुपये और वित्त वर्ष 2018 में 32.20 रुपये रहा।

    वित्त मंत्रालय ने हाल ही में एक नोट में कहा कि HAL के पास अगले दो वर्षों में 90,000 करोड़ रुपये के मजबूत निकट-अवधि के ऑर्डर पाइपलाइन हैं, जिसमें 143 एएलएच हेलीकॉप्टर, सुखोई अपग्रेड और डॉर्नियर अपग्रेड के ऑर्डर शामिल हैं, जिनमें एएलएच का सबसे बड़ा योगदान होने की उम्मीद है। इसमें आगे कहा गया है कि भविष्य में स्वदेशी विमान कार्यक्रमों की मंजूरी से दीर्घकालिक दृष्टिकोण और मजबूत हो सकता है।

    खबरें और भी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)