सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HDFC Bank में बड़ा उलटफेर: विदेशियों ने मोड़ा मुंह तो देसी निवेशकों ने लपके शेयर, लगा दिया ₹28,293 करोड़ का दांव!

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 10:12 AM (IST)

    HDFC बैंक के शेयरों में जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में 26.2% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों ने लगभग 35,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे लग ...और पढ़ें

    FII ने जमकर बेचे एचडीएफसी बैंक के शेयर

    FII ने जमकर बेचे एचडीएफसी बैंक के शेयर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। लगातार उतार-चढ़ाव और स्टॉक में भारी गिरावट के बीच, विदेशी निवेशकों ने 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान HDFC Bank के लगभग 35,000 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इस तिमाही के दौरान HDFC Bank के शेयरों में लगभग 26.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जो जनवरी-मार्च 2020 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। बता दें कि उस समय स्टॉक में 33 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी।

    लगातार तीसरी तिमाही में घटी FII होल्डिंग

    शेयरहोल्डिंग पैटर्न के ताजा डेटा के अनुसार, इस तिमाही के दौरान FIIs (विदेशी संस्थागत निवेशक) ने अपनी हिस्सेदारी में लगभग 3.6 प्रतिशत, या 47.95 करोड़ शेयरों की कमी की है। इतना ही नहीं बैंक में निवेश करने वाले FIIs की संख्या दिसंबर 2025 के अंत में 2,757 से घटकर मार्च के अंत में 2,528 रह गई।
    यह लगातार तीसरी तिमाही रही, जब एचडीएफसी बैंक में FIIs की हिस्सेदारी में कमी आई। मार्च 2026 तक FIIs की होल्डिंग 44.05 प्रतिशत रही, जो पिछली तिमाही के 47.67 प्रतिशत से कम है।

    घरेलू निवेशकों ने बढ़ाई होल्डिंग

    FII के उलट, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने अपना निवेश बढ़ाया। म्यूचुअल फंड्स ने लगातार पाँचवीं तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, जो कि 26.66 प्रतिशत से बढ़कर 29.54 प्रतिशत हो गई। तिमाही के दौरान उन्होंने लगभग 2.88 प्रतिशत हिस्सेदारी या 38.67 करोड़ शेयर खरीदे, जिनकी वैल्यू 28,293 करोड़ रुपये रही।
    प्रोविडेंट फंड्स ने 2,239 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि बीमा कंपनियों ने लगभग 256 करोड़ रुपये के शेयर और जोड़े। हालाँकि, इस अवधि के दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 969 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए।

    क्यों गिरा एचडीएफसी बैंक का शेयर?

    एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट की कई वजहें रही हैं, जिनमें एक बड़ी वजह चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा दिया जाना भी माना जा रहा है। उन्होंने अपने इस्तीफे पर पिछले दो सालों में हुई कुछ घटनाओं और तौर-तरीकों का जिक्र किया, जो उनके मूल्यों से मेल नहीं खाते थे। उनके इस बयान से गवर्नेंस को लेकर चिंताएँ बढ़ गईं।
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार SEBI उनके इस्तीफे की समीक्षा कर रहा है। ये भी एक वजह रही, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट खराब हुआ। आज करीब 10 बजे बैंक का शेयर 0.63 फीसदी फिसलकर 746.35 रुपये पर है।

    खबरें और भी

    मैनेजमेंट को लेकर कई सालों से संकट जारी

    एचडीएफसी बैंक में अक्टूबर 2020 से ही टॉप मैनेजमेंट में बदलाव के चलते कई चुनौतियां देखने को मिली हैं। वहीं RBI द्वारा क्रेडिट कार्ड बिजनेस को सस्पेंड करने और HDFC के साथ मर्जर जैसे रेगुलेटरी एक्शन का भी बैंक पर असर पड़ा। जानकार मानते हैं कि ये वे सभी कारण है, जिनका असर बैंक की ग्रोथ पर पड़ा।

    ये भी पढ़ें - Stock Market Today Live: मजबूत शुरुआत के बाद फिसले सेंसेक्स-निफ्टी, वेदांता निकला ₹700 के पार; एचडीएफसी-ICICI में गिरावट

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)