Stock Market Highlights: मध्य पूर्व संघर्ष खत्म होने की उम्मीद से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 74000 के ऊपर और निफ्टी 23000 के करीब बंद
Today Share Market Highlights: सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market Today Closing) मजबूती के साथ बंद हुआ। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में संघर्ष विराम की संभावना से जुड़ी खबरों ने निवेशकों के मूड को बेहतर बना दिया। आज लगातार तीसरे दिन बाजार में बढ़त दर्ज की गई।
-1775446969209_m.webp)
बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
नई दिल्ली। सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market Today Closing) मजबूती के साथ बंद हुआ। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में संघर्ष विराम की संभावना से जुड़ी खबरों ने निवेशकों के मूड को बेहतर बना दिया। आज लगातार तीसरे दिन बाजार में बढ़त दर्ज की गई। Sensex 787 अंकों की बढ़त के साथ 74,107 पर बंद हुआ। Nifty में 255 अंकों की बढ़त हुई और यह 22,968 पर बंद हुआ। दोनों इंडेक्स ने शुरुआती नुकसान से जबरदस्त वापसी की और दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुए।
अलग-अलग सेक्टर की बात करें तो PSU बैंकों और Realty सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। इन दोनों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई। Metals, Auto और FMCG सेक्टर में भी बढ़त देखने को मिली। Media इंडेक्स सपाट बंद हुआ, जबकि IT सेक्टर में मामूली बढ़त हुई। पूरे बाज़ार में मजबूती बनी रही। Nifty Midcap 100 में लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि Smallcap 100 में 1.3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई।
ये भी पढ़ें - Stock Market Outlook: निफ्टी के लिए 23400 का लेवल पार करना जरूरी, इसके ऊपर आएगी नई तेजी; एक्सपर्ट ने बताया पूरी गणित
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Stock Market Today Closing: शेयर बाजार बढ़ोतरी के साथ बंद
सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market Today Closing) मजबूती के साथ बंद हुआ। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में संघर्ष विराम की संभावना से जुड़ी खबरों ने निवेशकों के मूड को बेहतर बना दिया। आज लगातार तीसरे दिन बाजार में बढ़त दर्ज की गई। Sensex 787 अंकों की बढ़त के साथ 74,107 पर बंद हुआ। Nifty में 255 अंकों की बढ़त हुई और यह 22,968 पर बंद हुआ। दोनों इंडेक्स ने शुरुआती नुकसान से जबरदस्त वापसी की और दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुए।
Auto Shares LIVE: 3 बजे अधिकतर ऑटो शेयरों में तेजी

Airtel Share Price Today: Airtel ने बढ़ाया 5G नेटवर्क, इन शहरों में किया विस्तार
भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक, भारती एयरटेल ने पूर्वी उत्तर प्रदेश (यूपी ईस्ट) में अपने 5G नेटवर्क का बड़े पैमाने पर विस्तार किया है। कंपनी ने इस क्षेत्र में अपने नेटवर्क को मजबूत करते हुए शानदार हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की सुविधा पेश की है, जिससे अब मिनटों का काम सेकंडों में हो सकेगा।
पढ़ें पूरी खबर - लखनऊ-कानपुर, प्रयागराज समेत यूपी के 48 शहरों में Airtel ने बढ़ाया 5G नेटवर्क, सेकंड्स में डाउनलोड होगा Video
Share Market LIVE Updates: ढाई बजे सेंसेक्स के अधिकतर शेयर हरे निशान में
Diamond Power Share Price Today: डायमंड पावर को 43.26 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
डायमंड पावर को 43.26 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को अदाणी पावर से छत्तीसगढ़ के रायपुर Ph-II थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स के लिए अलग-अलग साइज के पावर और कंट्रोल केबल्स का 'लेटर ऑफ इंटेंट' मिला है। इसके शेयर 126.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो 1.60 रुपये या 1.28 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है।
RIL Share Price Today: तेज गिरावट के बाद 1300 रुपये पर आ गया रिलायंस
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3 फीसदी से अधिक गिरा है। करीब पौने 2 बजे ये 3.76 फीसदी गिरकर 1,300 रुपये आ गया। इस गिरावट से रिलायंस की मार्केट कैपिटल 18 लाख करोड़ रुपये से कम रह गयी है।
Yes bank Share Price Today: यस बैंक के नए एमडी-सीईओ ने संभाला पद
यस बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए बताया है कि प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) का MD और CEO के तौर पर कार्यकाल 5 अप्रैल 2026 को खत्म हो गया है, और उन्होंने अपने पद से और बैंक के डायरेक्टर के तौर पर इस्तीफा दे दिया है। 6 अप्रैल 2026 से, विनय मुरलीधर टोंसे ने यस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO (Yes Bank New MD & CEO) का पदभार संभाल लिया है।
पढ़ें पूरी खबर - Yes Bank में खत्म हुआ 'प्रशांत युग', कभी डूबते लेंडर को उठाकर था चलाया; अब किसे मिली जिम्मेदारी?
Sensex Shares LIVE: सेंसेक्स के किस शेयर में है तेजी?
सवा 12 बजे

Hindustan Copper Share Price Today: FY26 में अयस्क उत्पादन 6% बढ़ा
हिंदुस्तान कॉपर का कुल MIC (कंसंट्रेट में धातु) उत्पादन 9% बढ़कर 27,421 टन हो गया। वहीं कुल अयस्क उत्पादन 6% बढ़कर 3.67 मिलियन टन हो गया। करीब पौने 12 बजे इसका शेयर 1.12 फीसदी उछलकर 500.25 रुपये पर है।
सरकार के एक फैसले से ज्वैलरी कंपनियों के शेयर उछले
Jewellers Shares Today: आज Senco Gold के शेयरों में 11% की उछाल आई है, जबकि Kalyan Jewellers 5% चढ़ा है। दरअसल सरकार ने सोने-चांदी के आयात मूल्य (Import Price) घटा दिए हैं।
NMDC Share Price Today: एनएमडीसी ने बैला लंप और फाइन्स की कीमतें बढ़ाईं
एनएमडीसी ने बैला लंप और फाइन्स की कीमतें बढ़ाईं हैं। कंपनी ने 5 अप्रैल से बैला लंप (65.5%, 10–40 mm) की कीमत 5,300 रुपये प्रति टन और बैला फाइंस (64%, -10 mm) की कीमत 4,500 रुपये प्रति टन तय की है। आज करीब सवा 11 बजे NMDC का शेयर 80.83 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो 2.85 रुपये या 3.65 प्रतिशत की बढ़त है।
Nykaa Share Price Today: 3 फीसदी से अधिक उछला नायका का शेयर
FSN E-Commerce Ventures Ltd (जो Nykaa की पैरेंट कंपनी है) के शेयर में सोमवार को 3 प्रतिशत से ज्दाया की तेजी आई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कंपनी ने बताया कि उसे Q4 FY26 में रेवेन्यू में 20 प्रतिशत से ज्यादा की मजूबूत बढ़त की उम्मीद है। यह पिछले 3 सालों में सबसे ज्यादा बढ़त होगी।
Trent Share Price Today: 6 फीसदी से ज्यादा उछला ट्रेंट
टाटा ग्रुप की कंपनी Trent Ltd. द्वारा अपने Q4FY26 और FY26 के बिज़नेस अपडेट की जानकारी दिए जाने के बाद, सोमवार, 6 अप्रैल को कंपनी का शेयर 6% से ज्यादा की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।
कंपनी का ऑपरेशंस से स्टैंडअलोन रेवेन्यू Q4FY26 में सालाना आधार पर 20% बढ़कर ₹4,937 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹4,106 करोड़ था। पूरे साल के लिए, रेवेन्यू सालाना आधार पर 18% बढ़कर ₹19,701 करोड़ हो गया, जो FY25 में ₹16,668 करोड़ था।
HDFC Bank Share Price Today: विदेशियों ने बेच दिए करीब 48 करोड़ शेयर
शेयरहोल्डिंग पैटर्न के ताजा डेटा के अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान FIIs (विदेशी संस्थागत निवेशक) ने एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी में लगभग 3.6 प्रतिशत, या 47.95 करोड़ शेयरों की कमी की है।
पढ़ें पूरी खबर - HDFC Bank में बड़ा उलटफेर: विदेशियों ने मोड़ा मुंह तो देसी निवेशकों ने लपके शेयर, लगा दिया ₹28,293 करोड़ का दांव!
HDFC Bank Share Price Today: एचडीएफसी बैंक में घटी FII की हिस्सेदारी
लगातार उतार-चढ़ाव और स्टॉक में भारी गिरावट के बीच, विदेशी निवेशकों ने 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान HDFC Bank के लगभग 35,000 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इस तिमाही के दौरान HDFC Bank के शेयरों में लगभग 26.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जो जनवरी-मार्च 2020 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। बता दें कि उस समय स्टॉक में 33 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी।
Share Market LIVE Today: 9.30 बजे सेंसेक्स के शेयरों का कैसा है हाल?

Rupee vs Dollar: हल्की बढ़ोतरी के साथ खुला रुपया
आज रुपया मजबूती के साथ खुला है। गुरुवार को 93.10 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले, सोमवार को भारतीय रुपया 93.06 प्रति डॉलर पर बढ़त के साथ खुला।
Stock Market LIVE Updates: किन शेयरों में है तेजी?
निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वाले शेयरों में ट्रेंट, विप्रो, पावर ग्रिड कॉर्प, टेक महिंद्रा और इंफोसिस शामिल हैं। वहीं इंटरग्लोब एविएशन, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस नुकसान में हैं।
Stock Market Opening: बढ़ोतरी के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी
आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Share market Today Live) में पॉजिटिव शुरुआत हुई। मगर हरे निशान में खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में पहुंच गए। सेंसेक्स 73,319.55 के मुकाबले 158 अंकों की तेजी के साथ 73,477.53 पर खुला, मगर करीब 9.20 बजे 150 अंक गिरकर 73,168.70 पर है। इसी तरह निफ्टी 22,713.10 के मुकाबले 67 अंक चढ़कर 22,780.30 पर खुला और ये 39 अंक गिरकर 22,674.05 पर है।
