HUL Q4 Results: हर शेयर पर 22 रुपये डिविडेंड, कुल भुगतान ₹41; भारत की सबसे बड़ी किराना कंपनी का अहम एलान
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें कंपनी का शुद्ध लाभ 20% बढ़कर 3,002 करोड़ रुपये हो ग ...और पढ़ें

HighLights
HUL का Q4 शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹3,002 करोड़।
कंपनी ने प्रति शेयर ₹22 का अंतिम लाभांश घोषित किया।
कुल वार्षिक लाभांश ₹41 प्रति शेयर हुआ।
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (HUL Q4 Results) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मार्च तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 20 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 2,501 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,002 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, न्यूट्रिशनलैब प्राइवेट लिमिटेड में डिसइन्वेस्टमेंट से हासिल आय को शामिल करने के बाद, रिपोर्ट किए गए प्रॉफिट और इनकम (PAT) में 20 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है।
खास बात है कि कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 22 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है, जिससे वित्त वर्ष 2026 के लिए कुल डिविडेंड, अंतरिम भुगतान समेत 41 रुपये प्रति शेयर हो गया है। हालांकि, नतीजों के बाद एचयूएल के शेयर करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 2246 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने इंट्रा डे में 2231 रुपये का निचला स्तर छू लिया है।
कैसे रहे HUL के Q4 रिजल्ट
- एफएमसीजी सेक्टर की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड का ऑपरेटिंग से होने वाले कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 15,190 करोड़ रुपये से 7.6 प्रतिशत बढ़कर 16,351 करोड़ रुपये हो गया।
- ऑपरेशन से EBITDA में वार्षिक आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 3,841 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक वर्ष पहले यह 3,619 करोड़ रुपये था। ईबीआईटीडीए मार्जिन पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 23.8 प्रतिशत से घटकर 23.5 प्रतिशत हो गया।
- एचयूएल ने तिमाही के लिए 6 प्रतिशत की वॉल्यूम वृद्धि दर्ज की है।
- स्टैंडअलोन बेसिस पर, HUL ने मार्च तिमाही के लिए ऑपरेशन से 15,733 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया, जबकि कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,930 करोड़ रुपये रहा।
ये भी पढ़ें- Waaree Energies Share: शेयरहोल्डर्स को पसंद नहीं आए वारी एनर्जीज के नतीजे, ताबड़तोड़ कर दी बिकवाली; 9% लुढ़का शेयर
नतीजों पर कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान लाभ में वृद्धि स्थिर परिचालन प्रदर्शन के साथ-साथ न्यूट्रिशनलैब प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी की बिक्री सहित पोर्टफोलियो संबंधी कार्यों से जुड़े लाभों के कारण हुई।