सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Stock Market Outlook: US-एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी के बीच गिफ्ट निफ्टी में भी तेजी, भारतीय बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 07:51 AM (GMT+05:30)

    मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की उम्मीद है, गिफ्ट निफ्टी में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे ते ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हो सकती है। दरअसल सुबह सवा 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी 68.50 अंक या 0.29 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,454 पर है। इससे पहले सोमवार को मार्केट में रिकवरी देखने को मिली। हालाँकि, विश्लेषकों का कहना है कि उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है, क्योंकि पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रम और क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक सतर्क बने हुए हैं। मिडिल ईस्ट का संघर्ष मार्केट सेंटिमेंट पर दबाव डाल रहा है और कुल मिलाकर जोखिम लेने की प्रवृत्ति को कमजोर बनाए हुए है।

    एशियाई और अमेरिकी मार्केट कैसे रहे?

    सोमवार को अमेरिकी बाजार में तेज बढ़त देखने को मिली, जिसकी वजह AI से जुड़े शेयरों में हुई बढ़ोतरी रही। मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयर में तब उछाल आया, जब एक रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है।
    इधर एशियाई शेयर बाजारों की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई। इसकी वजह यह उम्मीद रही कि होर्मुज (Strait of Hormuz) से अब ज्यादा टैंकर गुजर पाएँगे।

    आज कौन से शेयरों पर रहेगी नजर?

    Q3 Results Today - Clean Max Enviro Energy Solutions और Binny आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

    Reliance Industries - कंपनी ने दक्षिण कोरिया की Samsung C&T Corporation के साथ, 15 साल की अवधि के लिए ग्रीन अमोनिया की आपूर्ति के लिए एक समझौता किया है। यह समझौता वित्त वर्ष 2029 की दूसरी छमाही में शुरू होगा।

    Tata Motors - कंपनी ने अपनी कमर्शियल गाड़ियों की पूरी रेंज में कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगी।

    Andhra Cements - प्रमोटर सागर सीमेंट्स 17-18 मार्च को आंध्र सीमेंट्स के 66.76 लाख तक इक्विटी शेयर (कुल पेड-अप इक्विटी का 7.24% के बराबर) बेचेगा। इस ऑफर के लिए फ्लोर प्राइस 52 रुपये प्रति इक्विटी शेयर होगा।

    Sun Pharmaceutical Industries - कंपनी ने घोषणा की है कि US Food and Drug Administration (FDA) ने एक्टिव सोरिएटिक आर्थराइटिस से पीड़ित वयस्कों के इलाज के लिए ILUMYA के सप्लीमेंटल बायोलॉजिक्स लाइसेंस एप्लीकेशन (sBLA) की समीक्षा के लिए स्वीकार कर लिया है।

    खबरें और भी

    L&T Technology Services - कंपनी ने फेफड़ों के नेविगेशन, सर्जिकल प्लानिंग और श्वसन संबंधी निदान के लिए अपने नेक्स्ट-जेन AI-संचालित डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म की घोषणा की है।

    Rail Vikas Nigam - कंपनी को नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) से NMDC साइडिंग्स और मोबाइल उपकरण ट्रैक्स के नवीनीकरण के लिए ऑर्डर मिला है, जिसमें छत्तीसगढ़ के किरंदुल और बचेली में रखरखाव का कार्म भी शामिल है।

    Gujarat Mineral Development Corporation - कंपनी ने दुर्लभ मृदा तत्वों (REE) के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए NMDC के साथ एक समझौता किया है।

    Power Mech Projects - कंपनी को अदाणी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विसेज से 709.56 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है।

    Redington - कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी, रेडिंगटन गल्फ FZE ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में उसका ऑपरेशन जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण सीमित हो गया है।

    Bajaj Electricals - कंपनी ने भारत और दक्षिण एशिया के कुछ चुनिंदा बाजारों में Morphy Richards की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और ब्रांड राइट्स को 141.4 करोड़ रुपये में हासिल करने के लिए एक एग्रीमेंट किया है।

    Adani Enterprises - नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), अहमदाबाद ने अदाणी ग्रीन टेक्नोलॉजी (AGTL), अदाणी इमर्जिंग बिजनेसेस (AEBPL), अदाणी एंटरप्राइजेज (AEL), अदाणी ट्रेडकॉम (ATL) और अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज (ANIL) के बीच कम्पोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दे दी है।

    ये भी पढ़ें - Bandhan Bank Share: निवेशकों में हाहाकार, बंधन बैंक के शेयर 'धड़ाम'! प्रमोटर कंपनी से जुड़ी बड़ी खबर

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)