शेयरों का तहलका! इन 5 स्टॉक्स ने दिया 4 दिन में 74% तक का बंपर रिटर्न, निवेशकों की हुई चांदी
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 4 दिन कारोबार (High Return Stocks) हुआ, जिसमें भारतीय ब्रॉडर इंडेक्स ने शानदार प्रदर्शन किया। BSE सेंसेक्स और निफ्टी5 ...और पढ़ें

ये हैं 4 दिन में 74 फीसदी तक रिटर्न देने वाले शेयर
HighLights
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 4 दिन कारोबार हुआ
पांच शेयरों ने निवेशकों को 74% तक का रिटर्न दिया
पीएच कैपिटल, मोदी रबर ने दिया निवेशकों को बंपर मुनाफा
नई दिल्ली। बीते हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 4 दिन कारोबार हुआ। क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार में गुरुवार 25 दिसंबर को छुट्टी रही। पिछले हफ्ते में भी भारतीय ब्रॉडर इंडेक्स का शानदार प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि BSE मिड और लार्जकैप में 0.3 प्रतिशत की बढ़त हुई। BSE सेंसेक्स इंडेक्स 112.09 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 85041.45 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 इंडेक्स 75.09 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 26,042.30 पर पहुंच गया। वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 4 ही दिन में निवेशकों को 74 फीसदी तक रिटर्न दिया।
पीएच कैपिटल
पीएच कैपिटल का शेयर पिछले हफ्ते 196.80 रुपये से 342.80 रुपये पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 74.19 फीसदी रिटर्न मिला। 342.80 रुपये के भाव पर इसकी मार्केट कैपिटल 102.84 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को इसका शेयर 10 फीसदी अपर सर्किट पर 342.80 रुपये के रेट पर बंद हुआ था।
मोदी रबर
मोदी रबर का शेयर पिछले हफ्ते 106.85 रुपये से 167.65 रुपये पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 56.90 फीसदी रिटर्न मिला। 167.65 रुपये के भाव पर इसकी मार्केट कैपिटल 419.06 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को इसका शेयर 10 फीसदी अपर सर्किट पर 167.50 रुपये पर बंद हुआ था।
नागपुर पावर
नागपुर पावर के शेयर ने पिछले हफ्ते 44.50 फीसदी रिटर्न दिया और इसका शेयर 81.40 रुपये से 117.62 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई पर इसका शेयर 20 फीसदी अपर सर्किट के साथ 117.62 रुपये पर बंद हुआ।
खबरें और भी
टीमों प्रोडक्शंस एचक्यू
टीमों प्रोडक्शंस एचक्यू के शेयर ने पिछले हफ्ते 44.44 फीसदी रिटर्न दिया और इसका शेयर 0.54 रुपये से 0.78 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई पर इसका शेयर 9.30 फीसदी गिरकर 0.78 रुपये पर बंद हुआ।
बाबा आर्ट्स
लिस्ट में अंतिम नाम बाबा आर्ट्स का है। इसका शेयर पिछले हफ्ते 36.74 फीसदी ऊपर चढ़ा। शेयर का दाम 6.75 रुपये से 9.23 रुपये पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें - 10 साल बाद 1 करोड़ रुपये की वैल्यू रह जाएगी बस इतनी, बचने के लिए क्या करें? आज ही जान लीजिए
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)