सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stock Market में कमजोर शुरुआत का संकेत, गिफ्ट निफ्टी में आई गिरावट; सिप्ला-NCC और ईपीएल समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Updated: Tue, 01 Sep 2026 08:00 AM (IST)

शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोर शुरुआत की संभावना है, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट और भू-राजनीतिक तनाव इसके मुख्य कारण ...और पढ़ें

आज किन शेयरों पर रखें नजर?

आज किन शेयरों पर रखें नजर?

HighLights

  1. गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत

  2. अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से बाजार में सावधानी

  3. मिल्की मिस्ट, ईपीएल, कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयर आज फोकस में

नई दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हो सकती है। दरअसल सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 33.5 अंक या 0.14 फीसदी गिरकर 24,192.50 पर है, जो शेयर बाजार के लिए निगेटिव संकेत है।
जानकारों का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच फिर से बढ़े तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय शेयर बाजार में सावधानी का रुख बना रह सकता है। Q1FY27 GDP डेटा आने के बाद अब इस हफ्ते निवेशक ऑटो सेल्स, PMI के आंकड़ों और अमेरिका में नौकरियों से जुड़े डेटा पर नजर रखेंगे।
आज अलग-अलग खबरों और घोषणाओं के कारण कौन-से शेयर फोकस में रहेंगे, आइए जानते हैं।

Milky Mist Dairy Food - कंपनी का मुनाफा 10 गुना बढ़कर ₹64.7 करोड़ हुआ (पहले ₹6.5 करोड़ था)। वहीं रेवेन्यू 43.6% बढ़कर ₹973.4 करोड़ हुआ (पहले ₹678.1 करोड़ था)।

LEAP India - मुनाफा 30.3% बढ़कर ₹24.7 करोड़ हुआ (पहले ₹19 करोड़ था)। रेवेन्यू 19.1% बढ़कर ₹203.4 करोड़ हुआ (पहले ₹170.8 करोड़ था)।

EPL - ईपीएल की प्रमोटर कंपनी, ब्लैकस्टोन की मालिकाना हक वाली 'एप्सिलॉन बिडको' (Epsilon Bidco), कंपनी में 26.38% तक की हिस्सेदारी बेच सकती है। यह बिक्री 1,985 करोड़ रुपये के ब्लॉक डील के ज़रिए 235 रुपये प्रति शेयर के ऑफर प्राइस पर होने की संभावना है।

E2E Networks - AI क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, E2E नेटवर्क्स ने NVIDIA ब्लैकवेल क्लाउड GPU और उससे जुड़ी सेवाओं के लिए भारत की एक सॉवरेन AI कंपनी के साथ एक बाइंडिंग टर्म शीट साइन की है। इस समझौते की कीमत लगभग 1,000 करोड़ रुपये है और यह जून 2029 तक चलेगा।

Tribhovandas Bhimji Zaveri - GRT ज्वैलर्स इंडिया ने त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (TBZ) के प्रमोटरों के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया है, जिसके तहत वह TBZ में उनकी 74.12 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,033.71 करोड़ रुपये तक में खरीदेगी। GRT ज्वैलर्स लगभग 26 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए एक ओपन ऑफ़र भी लाएगी।

NCC - कंपनी को अगस्त में अपने बिल्डिंग डिवीजन के लिए कुल 430.19 करोड़ रुपये के तीन ऑर्डर मिले।

Happiest Minds Technologies - प्रमोटर अशोक सूटा और अशोक सूटा मेडिकल रिसर्च LLP ने ITC Infotech के साथ 3.36 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने के लिए एक शेयर खरीद समझौता किया है। ये शेयर Happiest Minds Technologies में 22.106 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं और इनका मूल्य 1,329.7 करोड़ रुपये है।

Brigade Enterprises - ब्रिगेड ग्रुप ने कोयंबटूर में एंट्री करने का ऐलान किया है। कंपनी जमीन के मालिक के साथ जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट के ज़रिए 5.4 एकड़ में फैले एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसकी अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) लगभग 600 करोड़ रुपये है।

Cipla - सिनो बायोफार्मास्युटिकल की सब्सिडियरी, चिया ताई तियानकिंग फार्मास्युटिकल ग्रुप (CTTQ) ने सिप्ला के साथ 'रोल्डिटामिग ड्यूडेरक्सटेकन' (जिसे TQB2102 भी कहा जाता है) के लिए एक एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग और सप्लाई एग्रीमेंट किया है। यह दवा HER2 बाई-स्पेसिफिक एंटीबॉडी-ड्रग कॉन्जुगेट (ADC) है और अपनी कैटेगरी में सबसे बेहतरीन दवाओं में से एक हो सकती है।

NLC India - एनएलसी इंडिया की सब्सिडियरी, NLC इंडिया रिन्यूएबल्स ने ओडिशा रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (OREDA) के साथ मिलकर 'NIRL OREDA रिन्यूएबल्स' नाम की एक जॉइंट वेंचर कंपनी बनाई है। यह कंपनी ग्रीन एनर्जी पावर प्लांट लगाने के लिए बनाई गई है और इसमें 51:49 की इक्विटी हिस्सेदारी है।

PVR Inox - बोर्ड ने ₹300 करोड़ की कीमत वाले 20.69 लाख इक्विटी शेयरों को ₹1,450 प्रति शेयर के भाव पर वापस खरीदने (बायबैक) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Kotak Mahindra Bank - कोटक महिंद्रा बैंक ने अगले साल अपना कार्यकाल पूरा करने वाले चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अशोक वासवानी की जगह लेने के लिए दो इंटरनल कैंडिडेट्स के नाम सुझाए हैं। कोटक महिंद्रा बैंक ने मंजूरी के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनूप साहा और पारितोष कश्यप के नाम भेजे हैं।

ये भी पढ़ें - भारत की पहली Export Company, जिसने सात समंदर पार पहुंचाया मसालों और कपड़ों का खजाना; समंदर पर राज, दुनिया में डंका!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)