सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारायण मूर्ति की Infosys का डबल स्ट्राइक! 5268 करोड़ में खरीद ली 2 अमेरिकी कंपनी; शेयर पर होगी नजर

Published: Thu, 26 Mar 2026 10:27 AM (IST)

इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2026 से पहले अपने ग्लोबल विस्तार के तहत दो अमेरिकी कंपनियों का अधिग्रहण किया है। कंपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इन्फोसिस ने दो अमेरिकी कंपनियों का अधिग्रहण किया।

  2. ऑप्टिमम हेल्थकेयर आईटी $465 मिलियन में खरीदी गई।

  3. स्ट्रैटस ग्लोबल एलएलसी $95 मिलियन में अधिग्रहित।

नई दिल्ली। भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस और कंसल्टिंग कंपनी, इन्फोसिस (Infosys) ने वित्त वर्ष 2026 (FY26) के खत्म होने से ठीक पहले अपने ग्लोबल एक्सपेंशन को लेकर एक बड़ा एलान किया है। कंपनी अमेरिका की दो कंपनियों 'ऑप्टिमम हेल्थकेयर आईटी' (Optimum Healthcare IT) और 'स्ट्रैटस' (Stratus) का अधिग्रहण करने जा रही है। आइए इन दोनों बड़ी डील्स से जुड़ी अहम बातें जानते हैं।

इंफोसिस की कितने करोड़ में हुई 'ऑप्टिमम' की डील

हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए, इन्फोसिस ने अमेरिकी कंपनी 'ऑप्टिमम हेल्थकेयर आईटी' को 465 मिलियन डॉलर की ऑल-कैश डील में खरीदने (करीब 5,268 करोड़ रुपये) का फैसला किया है। यह कंपनी अस्पतालों और हेल्थ सिस्टम्स को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और कंसल्टिंग सर्विस देती है। 'ऑप्टिमम' ने पिछले कुछ सालों में शानदार ग्रोथ दर्ज की है। वित्त वर्ष 2023 में इसका रेवेन्यू 114.3 मिलियन डॉलर था, जो वित्त वर्ष 2025 में तेजी से बढ़कर 275.9 मिलियन डॉलर हो गया।

इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने क्या कहा?

इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने इस डील पर खुशी जताते हुए कहा कि ऑप्टिमम की विशेषज्ञता को 'इन्फोसिस टोपाज' (Infosys Topaz) और 'इन्फोसिस कोबाल्ट' (Infosys Cobalt) के साथ मिलाया जाएगा। इससे हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स को बड़े पैमाने पर बेहतरीन क्लाउड, डेटा और डिजिटल सर्विस दी जा सकेगी।

इन्फोसिस के हेल्थकेयर हेड वेंकी अनंत का मानना है कि इस AI और डेटा-ड्रिवन पहल से मरीजों को पर्सनलाइज्ड केयर मिलेगी और अस्पतालों के कामकाज में भी तेजी आएगी।

95 मिलियन डॉलर में 'स्ट्रैटस' का अधिग्रहण

हेल्थकेयर के साथ-साथ इन्फोसिस ने इंश्योरेंस (बीमा) सेक्टर में भी अपना पोर्टफोलियो बढ़ाया है। कंपनी ने न्यू जर्सी स्थित 'स्ट्रैटस ग्लोबल एलएलसी' (Stratus Global LLC) की 100% हिस्सेदारी 95 मिलियन डॉलर में खरीद ली है।

यह भी पढ़ें: तेल-गैस संकट से जूझ रहे भारत को अनिल अग्रवाल का फॉर्मूला, सरकार से कहा- बस इन 24 PSUs को संवार दो, नहीं होगी किल्लत!

क्या करती है स्ट्रैटस?

यह कंपनी मुख्य रूप से प्रॉपर्टी और कैजुअल्टी (P&C) इंश्योरर्स के लिए काम करती है। यह क्लाउड-बेस्ड सॉफ्टवेयर 'गाइडवायर' (Guidewire) के इंप्लीमेंटेशन, क्लाउड माइग्रेशन और डेटा मॉडर्नाइजेशन में माहिर है।
इन्फोसिस के इंश्योरेंस हेड कन्नन अमरेश ने बताया कि P&C इंश्योरेंस सेगमेंट AI को अपनाने में सबसे आगे है। AI की मदद से क्लेम ऑटोमेशन, रिस्क मॉडलिंग और फ्रॉड पकड़ने जैसे काम काफी आसान और सटीक हो रहे हैं।
स्ट्रैटस के पास अमेरिका, कनाडा और भारत में 450 से ज्यादा एक्सपर्ट्स की टीम है। वित्त वर्ष 2025 में इस कंपनी का रेवेन्यू 42.8 मिलियन डॉलर रहा था।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)