सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Infosys Q1 Result: भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी के तिमाही नतीजे जारी, मुनाफा 12% उछला; नए CEO की भी घोषणा

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:30 PM (IST)

    Infosys Q1 Result: इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें सालाना आधार पर मुनाफे में 12% की वृद्धि हुई, हालांकि तिमाही ...और पढ़ें

    इन्फोसिस का Q1 मुनाफा सालाना 12% बढ़ा, तिमाही में गिरावट।

    इन्फोसिस का Q1 मुनाफा सालाना 12% बढ़ा, तिमाही में गिरावट।

    नई दिल्ली। Infosys Q1 Result: भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2026-27 के तिमाही नतीजे जारी कर दिए। सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 12 फीसदी का उछाल आया है, लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 8.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

    इन्फोसिस ने नतीजे जारी करने के साथ एक और घोषणा भी की। यह घोषणा सीईओ को लेकर है। कंपनी के बोर्ड ने आशीष कुमार डैश को CEO-डेजिग्नेट नियुक्त किया और कहा कि वह अप्रैल 2027 से CEO और MD होंगे। इसके साथ कंपनी ने उन्हें आज से 31 मार्च 2027 तक के लिए CEO डेजिग्नेट का पद भी दिया है।

    कितना रहा कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू

    Q1FY26 में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 42,279 करोड़ रुपये था, जो Q1FY27 में 14% बढ़कर 48,211 करोड़ रुपये हो गया। 30 जून, 2026 को खत्म हुई तिमाही में इन्फोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12% बढ़कर 7,769 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 6,921 करोड़ रुपये था।

    वहीं, तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 8.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। मार्च 2026 में खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8,501 करोड़ रुपये था।

    ऑपरेटिंग मार्जिन 21.1% रहा, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 0.2% ज्यादा है। रुपये के हिसाब से EPS में सालाना 14.9% की बढ़ोतरी हुई। बड़े सौदों (large deals) का कुल मूल्य (TCV) $3.6 बिलियन था, जिसमें से 61% पूरी तरह नए सौदे थे।

    खबरें और भी

    नॉमिनेशन और रेमुनरेशन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर, बोर्ड ने 23 जुलाई, 2026 को हुई अपनी बैठक में आशीष कुमार डैश को आज से 31 मार्च, 2027 तक कंपनी का 'CEO डेजिग्नेट' (CEO Designate) नियुक्त करने की मंजूरी दी। इसके अलावा, बोर्ड ने सभी कानूनी जरूरतों को पूरा करने के बाद, 1 अप्रैल, 2027 से आशीष कुमार डैश को कंपनी का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त करने के अपने इरादे को भी मंजूरी दी।

    सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने कहा- "AI अब तेजी से रेवेन्यू में परिवर्तित हो रही है, जो दर्शाता है कि कैसे इंफोसिस का विभेदित उद्यम एआई मूल्य प्रस्ताव लगातार बाजार हिस्सेदारी लाभ में तब्दील हो रहा है। इंफोसिस टोपाज द्वारा संचालित मजबूत बड़ी डील जीत, AI परिवर्तन के लिए पसंदीदा रणनीतिक भागीदार बनने की हमारी क्षमता में ग्राहकों के विश्वास को मजबूत करती है, जिससे वास्तविक व्यावसायिक मूल्य बढ़ता है।"

    यह भी पढ़ें- JP Associates की JP Power को खरीदने वाली अदाणी पावर के नतीजे आ गए, मुनाफा 47% बढ़कर ₹4866 करोड़ हुआ

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)