सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AI टूल से IT कंपनियों को हिलाने वाली Anthropic से इंफोसिस ने मिलाया हाथ, किया ये अहम करार, शेयरों में आई तेजी

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 10:37 AM (IST)

    इंफोसिस ने एंथ्रोपिक के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इस करार के तहत, इंफोसिस टेलिकॉम, फाइनेंसियल सर्विसेज और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों के लिए एडवा ...और पढ़ें

    इंफोसिस के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी आई।

    इंफोसिस के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी आई।

    HighLights

    1. इंफोसिस ने एंथ्रोपिक के साथ स्ट्रेटेजिक AI पार्टनरशिप की है।

    2. इस करार के बाद इंफोसिस के शेयरों में 3% तक उछाल।

    3. एडवांस एंटरप्राइज एआई सॉल्यूशंस पर मुख्य फोकस होगा

    नई दिल्ली। जिस एंथ्रोपिक (Anthropic) के एआई टूल से दुनियाभर के आईटी शेयरों में गिरावट आई थी उसके साथ अब भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने हाथ मिलाया है। इसके बाद इंफोसिस के शेयरों में 17 फरवरी को तेजी आ गई और ये 3 फीसदी तक चढ़ गए हैं। इंफोसिस के शेयर सुबह 1370 रुपये पर खुले और इंट्रा डे में 1411 रुपये का हाई लगा दिया।

    इससे पहले 3 फरवरी से इंफोसिस समेत सभी आईटी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है। इस दौरान इंफोसिस के शेयर 1728 रुपये के स्तर से गिरकर 1281 रुपये के लेवल पर आ गए थे। हालांकि, अब निचले स्तरों से इनमें खरीदारी देखने को मिल रही है।

    Anthropic और इंफोसिस के बीच क्या करार?

    दरअसल, इंफोसिस ने एआई से जुड़ी चिंताओं के बीच एंथ्रोपिक के साथ स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का एलान किया है। इंफोसिस ने टेलिकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों को एडवांस एंटरप्राइज एआई सॉल्युशन से डेवलप करने और डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए एंथ्रोपिक के साथ एक रणनीतिक सहयोग की घोषणा की है।

    इस साझेदारी के तहत, दोनों कंपनियां एंथ्रोपिक के क्लाउड मॉडल, जिनमें क्लाउड कोड भी शामिल है, को इंफोसिस टोपाज़ एआई ऑफर्स के साथ इंटीग्रेटेड करेगी। इंडस्ट्री से जुड़े खास कामों के अनुरूप एआई एजेंट्स के निर्माण और तैनाती के लिए एक डेडिकेटेड एंथ्रोपिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी शुरू किया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- मुश्किल में एयर इंडिया! अब Tata Sons ने एविएशन बिजनेस के लिए चला बड़ा दांव; इस शख्स की लेगा मदद

    इस महीने की शुरुआथ में आईटी शेयरों में भारी गिरावट आई, क्योंकि एंथ्रोपिक ने एक ऐसा लीगूल एआई टूल लॉन्च किया था, जिसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से आईटी सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ने की आशंकाएं पैदा हो गई थीं। निवेशकों को अब भी चिंता है कि एंथ्रोपिक द्वारा अपने क्लाउड एआई चैटबॉट के लिए एक कानूनी टूल लॉन्च करने के बाद एआई सॉफ्टवेयर निर्माताओं के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ा रहा है।