₹38 का शेयर ₹4700 पर पहुंचा, SME से मेनबोर्ड में हुआ ट्रांसफर; 10 टुकड़े होने के बावजूद भी ₹98 है भाव
इनसोलेशन एनर्जी का शेयर ₹38 से ₹4700 तक पहुंचा, फिर 1:10 स्टॉक स्प्लिट हुआ। यह राजस्थान की सोलर एनर्जी कंपनी है, जिसका IPO 2022 में आया था और हाल ही म ...और पढ़ें

₹38 से ₹4700 पर पहुंचा इस शेयर का भाव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। एक शेयर है, जो 38 रुपये से 4700 रुपये तक पहुंचा। फिर कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के जरिए हर शेयर को 10 टुकड़ों में बांट दिया। फिर भी ये इस समय 98 रुपये के आस-पास है। ये कंपनी है इनसोलेशन एनर्जी (Insolation Energy Share Price)। ये राजस्थान स्थित एक सोलर एनर्जी कंपनी है, जो हाई एफिशिएंसी वाले सोलर पैनल, बैटरी और इनवर्टर बनाती है। साल 2022 में इसका आईपीओ आया था, जो एसएमई कैटेगरी का था। मगर हाल ही में इसे मेनबोर्ड में ट्रांसफर कर दिया गया है। आइए जानते हैं इस कंपनी के शेयर की पूरी डिटेल।
कैसा रहा था IPO?
आईपीओ दो तरह के होते हैं, जिनमें एसएमई (स्मॉल एंड माइक्रो एंटरप्राइजेज) और मेनबोर्ड (साइज में माइक्रो और स्मॉल से बढ़ी) शामिल हैं। इनसोलेशन एनर्जी का एसएमई आईपीओ सितंबर 2022 में आया था। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 38 रुपये रखा गया, जबकि इसकी लिस्टिंग 79.90 रुपये पर हुई थी। यानी लिस्टिंग पर ही निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया था।
तगड़ी लिस्टिंग की एक वजह थी आईपीओ को मिला जोरदार रेस्पॉन्स। इनसोलेशन एनर्जी के आईपीओ को 192.79 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
लिस्टिंग के बाद भी भागता रहा शेयर
लिस्टिंग के बाद इनसोलेशन एनर्जी का शेयर जुलाई 2023 तक थोड़ी हल्की रफ्तार से चढ़ा। तब ये 140 रुपये के भाव तक पहुंचा था। मगर उसके बाद इसने रफ्तार पकड़ी और 11 नवंबर 2024 को 4700 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई तक पहुंचा।
कितनी रिटर्न मिला?
4700 रुपये के भाव पर देखें, तो जिन लोगों को आईपीओ में 38 रुपये के भाव पर शेयर मिले, उन्हें इसने इस रेट तक 12268.4 फीसदी रिटर्न दिया। इससे निवेशकों का पैसा 123.68 गुना हो गया। इससे किसी के भी मात्र 1 लाख रुपये 1.23 करोड़ रुपये से अधिक बन गए होंगे।
खबरें और भी
शेयर के किए गए टुकड़े
इसके बाद फरवरी 2025 में इनसोलेशन एनर्जी का स्टॉक स्प्लिट हुआ और हर शेयर 10 टुकड़ों बंट गया। नतीजे में शेयर की मार्केट कीमत भी 1/10 रह गई, मगर निवेशकों के पास शेयरों की संख्या भी 10 गुना हो गई।
हालांकि चार्ट पर साफ दिख रहा है कि 4700 रुपये के भाव पर पहुंचने का बाद ही शेयर में गिरावट शुरू हुई और ये गिरता रहा। इसकी बड़ी प्रॉफिट बुकिंग रही, यानी जिनके पास इसके शेयर थे उन्होंने बेचकर मुनाफा निकाल लिया।
अब कितने पर है शेयर
इनसोलेशन एनर्जी ने उस क्राइटेरिया को भी पूरा कर लिया, जिसके तहत किसी एसएमई कंपनी को मेनबोर्ड में जाने की अनुमति मिलती है। फिर 9 मार्च 2026 को ये मेनबोर्ड पर ट्रांसफर हो गई।
आज कितना है शेयर का रेट?
आज बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब साढ़े 12 बजे 5.15 रुपये या 5.5 फीसदी की तेजी के साथ 98.30 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2053 करोड़ रुपये है।
PE अब भी अपने पीयर्स स्टॉक से कम
खास बात ये है कि इनसोलेशन एनर्जी का पीई रेशियो अब भी अपने पीयर्स यानी अपने सेक्टर वाली कंपनियों के मुकाबले कम है। इसका पीई फिलहाल 12.3 है, जबकि एनटीपीसी का 15.21, अदाणी ग्रीन का 87.79, जेएसडब्लू एनर्जी का 38.56, एनटीपीसी ग्रीन का 145.67 और एनएचपीसी का 24.43 है।
P/E (प्राइस-टू-अर्निंग्स) रेश्यो एक वैल्यूएशन पैमाना है, जो किसी कंपनी के मौजूदा शेयर की कीमत को उसके प्रति शेयर कमाई (EPS) के मुकाबले मापता है। यह बताता है कि निवेशक कंपनी के मुनाफे के हर रुपये के लिए कितना भुगतान करने को तैयार हैं, जिससे यह तय करने में मदद मिलती है कि कोई स्टॉक ओवरवैल्यूड है या अंडरवैल्यूड।
ये भी पढ़ें - Share Market Today Live: शेयर बाजार में तेजी बरकरार, 76800 के पार निकला सेंसेक्स; जेपी पावर में जोरदार उछाल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)