Share Market Today Highlights: शेयर बाजार ने लगाई तेजी की हैट्रिक, निफ्टी निकला 23750 के पार; रियल्टी, IT और ऑटो स्टॉक्स उछले
Today Share Market Closing: बुधवार 18 मार्च को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ, जिसमें निफ्टी 23,750 के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 633.29 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 पर और निफ्टी 196.65 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 23,777.80 पर रहा। आज लगभग 3045 शेयरों में बढ़त हुई, 1073 शेयरों में गिरावट आई और 128 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
नई दिल्ली। बुधवार 18 मार्च को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ, जिसमें निफ्टी 23,750 के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 633.29 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 पर और निफ्टी 196.65 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 23,777.80 पर रहा। आज लगभग 3045 शेयरों में बढ़त हुई, 1073 शेयरों में गिरावट आई और 128 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
FMCG और मेटल को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें रियल्टी, IT, ऑटो, मीडिया, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, टेलीकॉम और इंफ्रा में 1-3% की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 2 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत की बढ़त हुई।
निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में Jio Financial, Tech Mahindra, Infosys, Eternal और M&M शामिल रहे, जबकि Coal India, NTPC, HUL, Cipla और Sun Pharma में गिरावट दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें - Tata Group की इस कंपनी का खत्म होने जा रहा वजूद, क्या होगा शेयरों का? जान लीजिए
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Stock Market Closing: लगातार तीसरे दिन चढ़े सेंसेक्स और निफ्टी
Stock Market Today: बुधवार 18 मार्च को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ, जिसमें निफ्टी 23,750 के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 633.29 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 पर और निफ्टी 196.65 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 23,777.80 पर रहा। आज लगभग 3045 शेयरों में बढ़त हुई, 1073 शेयरों में गिरावट आई और 128 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। FMCG और मेटल को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें रियल्टी, IT, ऑटो, मीडिया, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, टेलीकॉम और इंफ्रा में 1-3% की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 2 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत की बढ़त हुई।
Rupee vs Dollar: रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला रुपया
अनिश्चितता, कच्चे तेल और गैस के संकट और वैश्विक बाजार में इनकी बढ़ती कीमतों के कारण, रुपया डॉलर के मुकाबले 92.61 के नए निचले स्तर पर पहुँच गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते डॉलर की मांग बढ़ने के कारण, इसके और कमजोर होकर 94-95 के स्तर तक पहुँचने की आशंका है।
Commodity Stock Today LIVE: कमोडिटी शेयरों का 3 बजे क्या है हाल?

Varun Beverages Share Today: वरुण बेवरेजेज की सहायक कंपनी खरीदेगी Crickley Dairy में 100% हिस्सेदारी
Varun Beverages Share Price LIVE: वरुण बेवरेजेज की सब्सिडियरी, द बेवरेज कंपनी प्रोप्राइटरी ने दक्षिण अफ्रीका की क्रिकली डेयरी प्रोप्राइटरी में 100% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 131.4 करोड़ रुपये का एक समझौता किया है। वरुण बेवरेजेस का शेयर 417.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो 10.90 रुपये या 2.68 प्रतिशत की बढ़त है।
Swan Defence Share News: प्रमोटर बेचेंगे स्वान डिफेंस में हिस्सेदारी
Swan Defence Share Price Today: प्रमोटर हेजल इंफ्रा 18-19 मार्च को 'ऑफर-फॉर-सेल' के जरिए स्वान डिफेंस के 26.38 लाख तक इक्विटी शेयर (5.01% हिस्सेदारी) बेचेगी। इस ऑफर के लिए फ्लोर प्राइस 1,900 रुपये प्रति शेयर है। इस खबर से स्वान डिफेंस के शेयर 5 फीसदी की गिरावट आई है।
India Glycols Share Price LIVE: इंडिया ग्लाइकोल्स ने किया डिविडेंड का एलान
India Glycols Share Price Today: इंडिया ग्लाइकोल्स ने इंटरिम डिविडेंड का एलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 17 मार्च, 2026 को हुई अपनी बैठक में, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के प्रत्येक शेयर पर 7.50 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देने का एलान किया है।
Stock Market LIVE Today: 1 बजे सेंसेक्स के किन शेयरों में तेजी?

Mafatlal Industries Share Price Today: 10% उछला मफतलाल का शेयर
Mafatlal Industries Share LIVE News: कंपनी को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (OCAC) से 114 करोड़ रुपये का पाँच साल का ऑर्डर मिला है। इसके बाद मफतलाल इंडस्ट्रीज का शेयर 127.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो 12.15 रुपये या 10.55 प्रतिशत की तेजी है।
Bosch Share Price Today: बॉश और टाटा ग्रुप में हुई नई डील
Bosch Share Price LIVE: बॉश ने 18 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए Tata Autocomp Systems Limited के साथ संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) बनाने को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी कंपनी ने सेबी (LODR) नियमों के तहत एक्सचेंज को दी है।
पढ़ें पूरी खबर- Bosch और Tata ग्रुप के बीच नए ज्वाइंट वेंचर को लेकर डील, 5 साल तक नहीं बेच सकेंगे शेयर, जानिए करार की शर्तें
Mankind Pharma Share Price Today: इस खबर से उछला मैनकाइंड का शेयर
Mankind Pharma Share LIVE: मैनकाइंड फार्मा के शेयर में 2% की बढ़त हुई है। दरअसल कंपनी ने भारत में Rivotril के निर्माण, मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन के विशेष अधिकार हासिल कर लिए हैं।
Reliance Industries Share Price Today: रिलायंस पर लगा जुर्माना, जानें पूरा मामला
Reliance Industries Share LIVE: रिलायंस इंडस्ट्रीज पर सरकार ने जुर्माना लगाया है। दरअसल, मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली इस कंपनी को अतिरिक्त सीमा शुल्क आयुक्त, मुंद्रा से एक ऑर्डर मिला है, जिसमें कस्टम कमिश्नर ने कंपनी पर जुर्माने की कार्रवाई की है, जिसमें सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के लागू प्रावधानों के तहत कंपनी पर कुल मिलाकर 17,06,958 रुपये का जुर्माना और दंड लगाया गया है।
Auto Stocks LIVE Today: साढ़े 11 बजे सारे ऑटो शेयरों में दिख रही तेजी

Axis Bank Share Price LIVE: एक्सिस बैंक कंज्यूमर लेंडिंग शाखा में करेगा निवेश
Axis Bank Share Price Today: एक्सिस बैंक ने बताया कि इसके बोर्ड ने कंज्यूमर लेंडिंग यूनिट, एक्सिस फाइनेंस में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इससे बैंक के शेयर में 1.5% की बढ़त दर्ज की गई।
JP Power Share Price Today: 8 फीसदी से ज्यादा आया उछाल
Jaiprakash Power Share LIVE: जयप्रकाश पावर वेंचर्स के शेयर में आज 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। NCLT ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के लिए समाधान योजना को मंजूरी दे दी है, जिसे अदाणी एंटरप्राइजेज ने पेश किया था। उसके बाद जेपी पावर का शेयर चढ़ा है।
Adani Power Share Price LIVE: अदाणी पावर के शेयर में दिख रही गिरावट
Adani Power Share Price Today: आज अदाणी पावर के शेयर में कमजोरी दिख रही है। करीब साढ़े 10 बजे ये 3 रुपये या 2 फीसदी गिरकर 152.5 रुपये है। मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच अदाणी पावर काफी चढ़ा है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि अब इस शेयर में प्रॉफिट बुकिंग हो रही है।
Urban Company Share Price LIVE: अर्बन कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी
Urban Company Share Price Today: अर्बन कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। 18 मार्च को शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 15 फीसदी से ज्यादा उछल गए और भाव ₹127.10 प्रति शेयर तक पहुंच गया। कंपनी के स्टॉक में यह तेजी मंगलवार को एसबीआई म्यूचुअल फंड द्वारा ब्लक डील में कंपनी के अतिरिक्त शेयर खरीदने के बाद आई है।
FMCG Stocks Today: एफएमसीजी सेक्टर के किन शेयरों में है तेजी?
Stock Market Today LIVE
![live 3]()
Energy Stocks Today: एनर्जी शेयरों में कैसा हो रहा कारोबार?
साढ़े 9 बजे
-1773806700087.jpg)
Godrej Properties Share Price LIVE: बेंगलुरु में लगभग 20 एकड़ जमीन खरीदी
Godrej Properties Share Price Today: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने पूर्वी बेंगलुरु में लगभग 20 एकड़ जमीन खरीदने की घोषणा की है। कंपनी इस जगह पर एक प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने की योजना बना रही है, जिससे लगभग 1,350 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई होने की संभावना है।
Share Market News Live Updates: साढ़े 9 बजे किन-किन शेयरों में है तेजी?
-1773806414415.jpg)
