सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB-RR के मालिक बदलने से CSK की बल्ले-बल्ले: अनलिस्टेड शेयरों में 25% का उछाल, निवेशकों की हुई चांदी!

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 11:34 AM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स के अनलिस्टेड शेयरों में 25% की तेजी आई है, जो ₹288 पर पहुंच गए हैं। यह उछाल RCB और राजस्थान रॉयल्स की हालिया डील्स के बाद आया है। ...और पढ़ें

    सीएसके के शेयर में आया उछाल

    सीएसके के शेयर में आया उछाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के अनलिस्टेड शेयर (CSK Share Price) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। ये तेजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी होने डील्स के बाद आई है, क्योंकि निवेशक IPL एसेट्स की संभावित री-रेटिंग पर फोकस रहे हैं। CSK के शेयरों की मांग निवेशकों के बीच तेजी से बढ़ी है। साथ ही इसके शेयरों को लेकर हाल के दिनों में पूछताछ वॉल्यूम में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। दरअसल जानकारों का मानना है कि पुरानी और जानी-मानी फ्रैंचाइजी होने के नाते, CSK की वैल्यूएशन RCB के बराबर या उससे भी अधिक हो सकती है, जिसकी वजह से निवेशक हाल ही में डील्स से पैदा हुए वैल्यूएशन गैप का फायदा उठाना चाहते हैं।

    कितना उछला CSK का शेयर?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनलिस्टेड मार्केट में CSK के शेयर में 25 फीसदी तक का जंप आया है और ये 288 रुपये पर पहुंच गया है। यह तेजी IPL टीमों से जुड़ी कंपनियों के लिस्टेड शेयरों में भी देखने को मिली है। जैसे कि सन टीवी नेटवर्क, जो सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर है और RPSG वेंचर्स, जो लखनऊ सुपर जायंट्स की पेरेंट कंपनी है, के शेयरों में 20% तक का उछाल आया।

    बदल रहा ओनरशिप का स्ट्रक्चर

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारों के मुताबिक हाल की डील्स से मालिकाना हक के ट्रेंड्स में आए बदलाव का पता चलता है, जिसमें संस्थागत निवेशक और ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म्स तेजी से व्यक्तिगत (1-2 मालिक) मालिकों की जगह ले रहे हैं।
    IPL फ्रेंचाइज को अब सिर्फ दिखावे के लिए किए गए निवेश के बजाय, एक सीरियस फाइनेंशियल एसेट्स के तौर पर देखा जा रहा है। 2025 में टीम स्पॉन्सरशिप से होने वाली कमाई 1,033 करोड़ रुपये के पार पहुँच गई, हालाँकि मुनाफा न देने वाले ब्रॉडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग ऑपरेशन्स को लेकर चिंताएँ अब भी बनी हुई हैं।

    बिक गई RCB

    RCB को आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम (ग्रुप) ने, जिसमें ब्लैकस्टोन और अन्य निवेशक शामिल हैं, $1.78 बिलियन (16750 करोड़ रुपये) में खरीदा। उसी दिन राजस्थान रॉयल्स को कल सोमानी के नेतृत्व वाले एक ग्रुप को $1.63 बिलियन (15339 करोड़ रुपये) में बेच दिया गया। इस डील में वैश्विक निवेशक भी शामिल हैं।

    खबरें और भी


    ये भी पढ़ें - Stock Market Holidays: राम नवमी के अवसर पर शेयर बाजार खुलेगा या नहीं? NSE-BSE की तरफ से ये है अपडेट

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)