इस पेनी स्टॉक में लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, अमेरिका तक एक्सपोर्ट करती है कंपनी; स्टॉक का दाम ₹6
जगजननी टेक्सटाइल्स के शेयर में आज 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा, जिससे यह 6 रुपये पर पहुंच गया। यह ...और पढ़ें

पेनी स्टॉक में लगा अपर सर्किट (AI फोटो)
HighLights
जगजननी टेक्सटाइल्स के शेयर में 20% अपर सर्किट
कंपनी 1997 से टेक्सटाइल व्यवसाय में सक्रिय
यूरोप और USA को करती है धागे-कपड़े निर्यात
नई दिल्ली। पेनी स्टॉक्स में अकसर बिना किसी अपडेट, खबर या चर्चा के जोरदार तेजी या गिरावट आ जाती है। माना जाता है कि ये स्टॉक काफी अस्थिर होते हैं, इसलिए इनमें पैसा लगाने से पहले जोखिम पर ध्यान देना चाहिए। पर फिर भी ऐसे स्टॉक तगड़ा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। जैसे कि आज एक पेनी स्टॉक में 20 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। आइए जानते हैं इस स्टॉक के बारे में।
ये है वो शेयर
हम बात करने जा रहे हैं जगजननी टेक्सटाइल्स की, जिसके शेयर में आज 20 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। ये शेयर BSE पर कल मंगलवार को 5 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि सीधे 20 फीसदी तेजी के साथ 6 रुपये पर खुला और इसी भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल मात्र 7.80 करोड़ रुपये है।
अमेरिका तक करती है निर्यात
1997 में बनी जगजननी टेक्सटाइल्स लिमिटेड टेक्सटाइल के बिजनेस में है। कंपनी कॉटन और पॉलिएस्टर-कॉटन ब्लेंड, दोनों तरह के धागे और कपड़े सप्लाई करती है। जयपुर में स्थित इस कंपनी को भारत सरकार ने 'एक्सपोर्ट हाउस' के तौर पर मान्यता दी है। यह यूरोप और USA को एक्सपोर्ट करती है।
ये हैं कंपनी के कारोबारी क्षेत्र
स्पिनिंग सेक्शन : डेनिम के लिए हाई-क्वालिटी ओपन-एंड यार्न (Ne 4 से Ne 16 तक), एम्स्लर स्लब ओपन-एंड यार्न, टॉवल के लिए सॉफ्ट यार्न, निट्स के लिए वैक्स किया हुआ यार्न, TFO डबल्ड यार्न
वीविंग सेक्शन : डक्स, ड्रिल्स, ट्विल्स, कैनवस और टसर
पर्यावरण का रखती है ध्यान
अपनी ऑपरेशनल स्ट्रैटेजी के तहत, कंपनी ऐसे कच्चे माल का इस्तेमाल करती है जो पर्यावरण के अनुकूल हों और उसके सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों के अनुरूप हों। कंपनी का मुख्य बिजनेस कपड़ों का व्यापार है, जो उसका एकमात्र ऑपरेटिंग सेगमेंट है। यह रेवेन्यू बढ़ाने के लिए अपनी मार्केट मौजूदगी को बढ़ाने और अपने अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स की मांग को बढ़ाने पर खास ध्यान देती है।
ये भी पढ़ें - IPO News: गजा अल्टरनेटिव आईपीओ की शानदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 16% मुनाफा; अब शेयर रखें, बेचें या नई खरीदारी करें?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
