सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jio IPO से पहले अंबानी की इस कंपनी की छप्परफाड़ कमाई, रेवेन्यू 227%; तो मुनाफा 156% उछला, बेटी ईशा के हाथ में कमान

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 08:43 PM (IST)

    Jio Financial Services ने Q1FY27 में शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें उसका शुद्ध लाभ 156% बढ़कर ₹830 करोड़ और राजस्व 227% बढ़कर ₹2004 करोड़ ...और पढ़ें

    Jio Financial Services शुद्ध लाभ 156% बढ़कर ₹830 करोड़

    Jio Financial Services शुद्ध लाभ 156% बढ़कर ₹830 करोड़

    HighLights

    1. शुद्ध लाभ 156% बढ़कर ₹830 करोड़, शानदार वित्तीय प्रदर्शन।

    2. राजस्व में 227% की जबरदस्त बढ़ोतरी, ₹2004 करोड़ पहुंचा।

    3. NBFC का ग्रॉस AUM 2.6 गुना बढ़कर ₹30,667 करोड़।

    नई दिल्ली। Jio IPO की चर्चाओं के बीच मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2027 के पहले तिमाही के नतीजे घोषित किए। कंपनी के मुनाफे में जबरदस्त उछाल देखा गया है।

    Jio Financial Services ने 16 जुलाई को बताया कि 30 जून को खत्म हुई तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 156 प्रतिशत बढ़कर 830 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 325 करोड़ रुपये था। आपको बताते चलें कि इस कंपनी में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी गैर-कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) हैं।

    रेवेन्यू में 227% का उछाल

    मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का Q1FY27 में ऑपरेशन्स से होने वाले कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में बंपर उछाल देखने को मिला। कंपनी के रेवेन्यू में 227 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उसका रेवेन्यू 2004 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में Jio Financial Services का रेवेन्यू 612 करोड़ रुपये था।

    ब्याज से होने वाली इनकम सालाना आधार पर 165% बढ़कर 962 करोड़ रुपये हो गई, जबकि फीस और कमीशन से होने वाली इनकम 54 करोड़ रुपये से बढ़कर 325 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने इस तिमाही के दौरान 509 करोड़ रुपये की डिविडेंड आय भी दर्ज की।

    कंपनी बोली सभी बिजनेस में तेज ग्रोथ

    Jio Financial ने कहा कि उसे अपने सभी बिजनेस में तेज़ ग्रोथ देखने को मिली है। NBFC के मैनेजमेंट के तहत ग्रॉस एसेट्स (कुल संपत्ति) सालाना आधार पर 2.6 गुना बढ़कर Q1 में 30,667 करोड़ रुपये हो गए, जो एक साल पहले 11,665 करोड़ रुपये थे। पेमेंट बैंक में जमा राशि 1.7 गुना बढ़कर 617 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पेमेंट सॉल्यूशंस की कुल पेमेंट वैल्यू 2.5 गुना बढ़कर 19,208 करोड़ रुपये हो गई।

    खबरें और भी

    Jio Financial Services के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हितेश सेठिया ने कहा: "हमारे अलग-अलग बिजनेस वर्टिकल में लगातार बनी हुई तेजी हमारे फुल-स्टैक इकोसिस्टम के बारीक आर्किटेक्चर और हमारे काम करने के तरीके की मजबूती को साबित करती है। AI और डेटा एनालिटिक्स को रणनीतिक रूप से शामिल करके, हमने पूरी वैल्यू चेन में काम करने की क्षमता में बड़ी बढ़ोतरी हासिल की है। हम अपने खास तौर पर बनाए गए लेंडिंग सॉल्यूशन में मजबूत ग्रोथ जारी रखे हुए हैं, अपनी एसेट मैनेजमेंट यूनिट के ज़रिए नए तरह के इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट तक पहुंच बढ़ा रहे हैं।"

    कंपनी की NBFC शाखा, Jio Credit ने इस तिमाही में जबरदस्त ग्रोथ देखी। ग्रॉस AUM सालाना आधार पर 163% बढ़कर ₹30,667 करोड़ हो गया, जबकि लोन वितरण 173% बढ़कर ₹11,252 करोड़ हो गया। लोन बुक में मॉर्गेज, सिक्योरिटीज के बदले लोन और कॉर्पोरेट व SME लोन शामिल थे। AUM में मॉर्गेज की हिस्सेदारी 45.4%, कॉर्पोरेट और SME लोन की 44.2% और सिक्योरिटीज़ के बदले रिटेल लोन की 10.4% थी।

    यह भी पढ़ें- Vedanta की 61वीं AGM में बड़ा उलटफेर! अनिल अग्रवाल फिर बने डायरेक्टर, डिविडेंड और नई नियुक्तियों पर लगी मुहर

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)