JP Associates के 6.4 लाख निवेशकों को बड़ा झटका, इस दिन डीलिस्ट हो रहे शेयर; पैसों का क्या होगा?
जयप्रकाश एसोसिएट्स (JAL) के शेयर 18 जून से BSE और NSE से डीलिस्ट हो जाएंगे, जिससे 6.4 लाख निवेशकों को बड़ा झटका लगेगा। क्या कंपनी के दिवालियापन समाधान ...और पढ़ें

18 जून से जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयर BSE और NSE से हमेशा के लिए डीलिस्ट कर दिए जाएंगे।
HighLights
जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयर 18 जून से डीलिस्ट होंगे।
6.4 लाख निवेशकों को शेयरों पर शून्य भुगतान मिलेगा।
अदाणी ग्रुप JPVL में 24% प्रमोटर हिस्सेदारी खरीद रहा है।
नई दिल्ली। जयप्रकाश एसोसिएट्स (JAL) के निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर है। 18 जून से जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों (BSE और NSE) से हमेशा के लिए डीलिस्ट कर दिए जाएंगे। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसे दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों से डीलिस्टिंग के लिए अंतिम मंज़ूरी मिल गई है।
यह कदम देश के सबसे लंबे समय से चल रहे दिवालियापन मामलों में से एक के खत्म होने के बाद उठाया गया है, जिसके तहत अदाणी ग्रुप ने कर्ज में डूबी कंपनी की संपत्ति का अधिग्रहण किया। फिलहाल, कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन ₹594 करोड़ है और इसके शेयर की आखिरी ट्रेडेड कीमत ₹2.42 थी।
निवेशकों के फंसे पैसों का क्या होगा?
इसका सीधा और साफ जवाब कुछ नहीं (जीरो) है। मंजूर किए गए रिज़ॉल्यूशन प्लान के तहत, जयप्रकाश एसोसिएट्स के मौजूदा शेयरहोल्डर्स को उनके शेयरों के बदले कोई पेमेंट नहीं मिलेगा। कंपनी का मौजूदा शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
कंपनी ने मार्च में एक्सचेंज को बताया कि सफल रिज़ॉल्यूशन आवेदक अदाणी ग्रुप की तरफ से की गई वैल्यूएशन के आधार पर, कंपनी की लिक्विडेशन वैल्यू (संपत्तियों की बिक्री से मिलने वाली रकम) सिक्योर्ड क्रेडिटर्स के दावों को पूरा करने के लिए काफ़ी नहीं है। इसलिए, डीलिस्टिंग प्रोसेस के तहत मौजूदा शेयरधारकों के लिए एग्ज़िट प्राइस 'ज़ीरो' या 'NIL' तय किया गया है।
खबरें और भी
31 मार्च, 2026 तक JP Associates के लगभग 6.48 लाख शेयरहोल्डर थे। इनमें से करीब 6.4 लाख रिटेल निवेशक थे, जिनकी कंपनी में 45% की बड़ी हिस्सेदारी थी। इसके अलावा, ICICI Bank की भी लगभग 8% हिस्सेदारी थी। अब इन सभी निवेशकों की पूंजी डूब जाएगी।
यह भी पढ़ें- JP Associates का बिकना शुरू! गौतम अदाणी के UP में 3 बड़े प्लांट, कानपुर का 243 एकड़ वाला सबसे खास
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)