JP Associates ने अदाणी को 'सरेंडर' किए जेपी पावर के 1644830118 शेयर्स, फाइलिंग में कंपनी ने दी बड़ी जानकारी
दिवालिया हो चुकी JP Associates ने जेपी पावर में अपनी 24% हिस्सेदारी अदाणी पावर को ऑफ-मार्केट डील के जरिए ट्रांसफर कर दी है। इस लेनदेन के बाद जेपी पावर ...और पढ़ें

JP Associates ने अदाणी को 'सरेंडर' किए जेपी पावर के 1644830118 शेयर्स
HighLights
जेपी एसोसिएट्स ने अदाणी पावर को शेयर हस्तांतरित किए।
जेपी पावर में जेपी एसोसिएट्स की हिस्सेदारी शून्य हुई।
अदाणी समूह ने जेपी पावर का नियंत्रण संभाला।
नई दिल्ली। दिवालिया होकर अदाणी के हाथो बिक चुकी जयप्रकाश एसोसिएट्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में अहम जानकारी दी है। दरअसल, कंपनी ने जेपी पावर में अपने 1644830118 शेयर्स को अदाणी की कंपनी अदाणी पावर को ट्रांसफर कर दिए। इस डील के बाद जेपी पावर में जेपी एसोसिएट्स् की हिस्सेदारी शून्य हो चुकी है। डील से पहले उसकी हिस्सेदारी 24 फीसदी थी।
JP Associates ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि यह लेनदेन सीधे शेयर बाजार (ओपन मार्केट) से न होकर 'ऑफ-मार्केट' (Off-market) माध्यम से किया गया है। SEBI के टेकओवर नियमों (Regulation 29(2) of SEBI SAST Regulations, 2011) के तहत दी गई इस जानकारी से साफ हो गया है कि जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (JPVL) से पुराने प्रमोटर्स ने पूरी तरह से अपना एग्जिट कर लिया है।
अदाणी के हाथों में आया JP Power का नियंत्रण, खत्म हुए JAL की कहानी
अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा 24% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किए जाने के बाद, अब इस पावर कंपनी का नियंत्रण और भविष्य अदाणी ग्रुप के हाथों में चला गया है। जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड का अब जेपी पावर में कोई रोल नहीं रह गया है। उसकी कहानी खत्म हो चुकी है। 22 मई को हुई इस डील के बाद अदाणी ग्रुप में काम कर चुके या काम कर रहे 3 अनुभवी सदस्यों को जेपी पावर के बोर्ड में एंट्री दी गई। यानी जैसे ही जेपी एसोसिएट्स ने शेयरों को सरेंडर किया वैसे ही जेपी पावर बोर्ड में बड़ा बदलाव हो गया।
JP Associates के वोटिंग राइट्स खत्म
एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार टारगेट कंपनी (अदाणी पावर) के प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा नहीं है। इस सौदे के बाद, जयप्रकाश एसोसिएट्स के पास अब जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड में कोई भी इक्विटी शेयर या वोटिंग अधिकार नहीं रह गया है।
इस बिक्री के परिणामस्वरूप, जयप्रकाश एसोसिएट्स ने अपनी हिस्सेदारी घटाकर शून्य शेयर कर दी। इस सौदे से पहले और बाद में, जयप्रकाश पावर वेंचर्स की कुल वोटिंग पूंजी 6,85,34,58,827 इक्विटी शेयरों (प्रत्येक ₹10 मूल्य के) पर अपरिवर्तित रही।
Source- BSE Filing
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है। यह निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)