सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JP Power Share Price: अदाणी का साथ मिलते ही रॉकेट हुए जेपी पावर के शेयर, फिर 18% की तेजी; महीनेभर में 50% रिटर्न

    Updated: Wed, 27 May 2026 12:06 PM (GMT+05:30)

    जेपी पावर के शेयरों में अदाणी ग्रुप द्वारा 24% हिस्सेदारी खरीदने के बाद 18% तक की तूफानी तेजी देखी गई है। इस अधिग्रहण के बाद कंपनी का नियंत्रण अब अदाण ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जेपी पावर के शेयरों में 20% की तूफानी तेजी।

    2. अदाणी ग्रुप ने खरीदी 24% हिस्सेदारी।

    3. एक महीने में निवेशकों को 50% का शानदार रिटर्न।

    नई दिल्ली। जयप्रकाश ग्रुप की कंपनी जेपी पावर (JP Power Share Price) के शेयरों में तूफानी तेजी आ गई है। 27 मई को कंपनी के स्टॉक 20 फीसदी तक चढ़ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से जेपी पावर वेंचर्स के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया है। दरअसल, जेपी समूह की इस कंपनी के शेयरों में यह तेजी अदाणी ग्रुप द्वारा बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के बाद आई है। 27 मई को जेपी पावर के शेयर 19.23 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 22.67 रुपये का हाई लगा दिया।

    जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) की चल रही कॉर्पोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (CIRP) के तहत जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड, एक्सचेंज को सूचित कर चुका है कि उसकी प्रमोटर कंपनी जेएएल ने जेपीवीएल में अपनी शेयरधारिता को अदानी पावर लिमिटेड को हस्तांतरित करने के लिए अंतिम समझौता कर लिया है।

    अप्रैल से जारी है तेजी का सिलसिला

    जेपी पावर के शेयरों में तेजी का सिलसिला अप्रैल के महीने से जारी है। इससे पहले 15 अप्रैल को कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी की तेजी आई थी। इसके बाद 14 मई को भी जेपी पावर के शेयर 10 प्रतिशत तक उछल गए थे, और अब 27 मई को 20 फीसदी तक चढ़ गए हैं। खास बात है कि एक महीने के अंदर कंपनी के शेयरों ने 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे दिया है।

    जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड के 1,64,48,30,118 इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए, जो प्रमोटर की 24% हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जेएएल (विक्रेता) और अदाणी पावर लिमिटेड (खरीदार) के बीच 20 मई, 2026 को शेयर बिक्री और खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका कुल सौदा मूल्य लगभग 2,993.59 करोड़ रुपये था। 

    खबरें और भी

    अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा 24% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किए जाने के बाद, अब इस पावर कंपनी का नियंत्रण और भविष्य अदाणी ग्रुप के हाथों में चला गया है। जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड का अब जेपी पावर में कोई रोल नहीं रह गया है। 

    ये भी पढ़ें- HDFC Bank में ₹45 करोड़ की गड़बड़ी! CEO शशिधर जगदीशन की भूमिका पर सवाल; ऑडिट रिपोर्ट से हड़कंप मचने के बाद टूटा शेयर

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)