5700% बढ़ा इस कंपनी का मुनाफा, ट्रेडिंग क्षेत्र की दिग्गज के जून तिमाही के नतीजे देख सब हुए हैरान!
केसर इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी का मुनाफा 5700% बढ़कर ₹16.15 करोड़ और आय 1100% ...और पढ़ें

केसर इंडिया का जून तिमाही में बंपर मुनाफा, आय में भी जबरदस्त उछाल
HighLights
केसर इंडिया का Q1 मुनाफा 5700% बढ़कर ₹16.15 करोड़ हुआ।
कंपनी की आय में 1100% की वृद्धि, ₹176.16 करोड़ पर पहुंची।
रियल एस्टेट और ट्रेडिंग क्षेत्र की कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली। रियल एस्टेट और ट्रेडिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी केसर इंडिया लिमिटेड (Kesar India Limited) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, जून 2026 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी के मुनाफे और आय में बंपर उछाल उछाल देखने को मिला है।
मुनाफे में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी
केसर इंडिया लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट की बात करें तो जून 2026 तिमाही में बढ़कर ₹16.15 करोड़ पर पहुंच गया है। यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही (जून 2025) में मात्र ₹27.74 लाख था। इस लिहाज से कंपनी के मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 5700% से भी अधिक का गजब का उछाल देखने को मिला है।
इसके अलावा रेवेन्यू में भी भारी उछाल देखने को मिला है। कंपनी की कुल समेकित आय में भी जबरदस्त सुधार हुआ है। पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की आय ₹1,468.51 लाख थी, जो इस साल बढ़कर ₹17,616.64 लाख (लगभग ₹176.16 करोड़) हो गई है। यह सालाना आधार पर करीब 1100% की ग्रोथ है।
क्या करती है कंपनी?
2002 में बनी केसर लैंड्स लिमिटेड रियल एस्टेट डेवलपमेंट और रेजिडेंशियल व कमर्शियल प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग्स, फैक्ट्री स्ट्रक्चर, वर्कशॉप वगैरह के कंस्ट्रक्शन का काम करती है। सभी प्रोजेक्ट्स "केसर लैंड्स" ब्रांड नाम से बेचे जाते हैं।
खबरें और भी
केसर इंडिया शेयर में भी दिखी तेजी
कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹3,906 करोड़ है और इसके शेयर की मौजूदा कीमत ₹1,250 है। यह स्टॉक एक साल पहले ₹671 से बढ़कर ₹1,250 हो गया है, जो 86.28% की बढ़ोतरी दिखाता है।
यह भी पढ़ें- कुमार मंगलम बिड़ला की कपड़ा कंपनी के आए नतीजे, घाटा बढ़ा तो रेवेन्यू 11% उछला , ₹2026 करोड़ पर पहुंचा कारोबार
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)