सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kotak Mahindra Bank Q1 Results: कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 26% बढ़कर हुआ ₹4123 करोड़, अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:38 PM (IST)

    Kotak Mahindra Bank Q1 Results: कोटक महिंद्रा बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ₹4,122.96 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 26% ...और पढ़ें

    Kotak Mahindra Bank Q1 Results: बैंक का मुनाफा 26% बढ़ा

    Kotak Mahindra Bank Q1 Results: बैंक का मुनाफा 26% बढ़ा

    HighLights

    1. शुद्ध लाभ 26% बढ़कर ₹4,122.96 करोड़ हुआ।

    2. नेट इंटरेस्ट इनकम 9% बढ़कर ₹7,928 करोड़ रही।

    3. एसेट क्वालिटी में सुधार, लोन ग्रोथ दोहरे अंकों में।

    नई दिल्ली।Kotak Mahindra Bank Q1 Results: मार्केट कैप के लिहाज से भारत के 5वें सबसे बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक के मुनाफे में जोरदार उछाल देखने को मिला। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई। FY27 की पहली तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 4,122.96 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹3,282 करोड़ था।

    बैंक का मुनाफा विश्लेषकों के अनुमान से ज्यादा रहा। विश्लेषकों ने 3,910 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) उम्मीद से थोड़ी कम रही।

    NII 9% बढ़कर हुआ 7,928 करोड़ रुपये

    वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 9% बढ़कर 7,928 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 7,259 करोड़ रुपये थी। विश्लेषकों ने इसे 8,058 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।

    वहीं, बैंक की नेट वर्थ सालाना आधार पर 14% से ज्यादा बढ़कर 1.4 लाख करोड़ रुपये हो गई। तिमाही के दौरान नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.53 प्रतिशत रहा, जबकि एक साल पहले यह 4.65 प्रतिशत था।

    कोटक महिंद्रा बैंक के एसेट क्वालिटी में सुधार

    साल-दर-साल (YoY) आधार पर एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ, हालांकि तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर NPA अनुपात में बढ़ोतरी हुई। नेट NPA, वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) के 1,531 करोड़ रुपये से 11% घटकर वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में 1,358 करोड़ रुपये हो गया, लेकिन वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के 1,262 करोड़ रुपये से 7.5% बढ़कर QoQ आधार पर ऊपर गया।

    ग्रॉस NPA साल-दर-साल (YoY) आधार पर लगभग 8% घटकर 6,122 करोड़ रुपये हो गया। ग्रॉस NPA अनुपात 1.18% रहा, जबकि नेट NPA अनुपात 0.27% था। इस तिमाही के दौरान नए स्लिपेज (fresh slippages) 27% घटकर 1,321 करोड़ रुपये रह गए।

    खबरें और भी

    लोन बिजनेस में ग्रोथ

    कोटक महिंद्रा बैंक ने जून तिमाही के दौरान लोन देने और डिपॉजिट, दोनों में डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की। 30 जून, 2026 तक नेट एडवांसेज सालाना आधार पर 15% बढ़कर ₹5,12,249 करोड़ हो गए, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा ₹4,44,823 करोड़ था।

    सोमवार को बैंक के शेयरों में दिखेगी हलचल

    कोटक बैंक के नतीजे शानदार रहे हैं। अब इन नतीजों का असर सोमवार को बाजार पर इसके शेयरों में देखने को मिल सकता है। शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 3.57% बढ़कर ₹389.95 पर बंद हुए। इस बढ़त के बावजूद, बैंक के शेयर में 1 महीने में लगभग 4% और 2026 में अब तक 12% की गिरावट आई है। पिछले 1 साल में भी इसमें 10% से ज्यादा की गिरावट देखी गई है।

    यह भी पढ़ें- Axis Bank Q1 Result: भारत के चौथे सबसे बड़े बैंक ने जारी किए नतीजे, मुनाफा 22.5% बढ़ा; NII में 8% का उछाल

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)