सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Axis Bank Q1 Result: भारत के चौथे सबसे बड़े बैंक ने जारी किए नतीजे, मुनाफा 22.5% बढ़ा; NII में 8% का उछाल

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:02 PM (IST)

    Axis Bank Q1 Result: एक्सिस बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 22.5% बढ़कर ₹7 ...और पढ़ें

    Axis Bank Q1 Result

    Axis Bank Q1 Result

    HighLights

    1. स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा ₹7,113.92 करोड़, 22.5% की वृद्धि।

    2. ग्रॉस एनपीए घटकर 1.28% हुआ, एसेट क्वालिटी में सुधार।

    3. नेट इंटरेस्ट इनकम 8% बढ़कर ₹14,646 करोड़ तक पहुंची।

    नई दिल्ली। Axis Bank Q1 Result: मार्केट कैप के लिहाज से भारत के चौथे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक के मुनाफे और आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

    एक्सिस बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट (Standalone Net Profit) ₹7,113.92 करोड़ रहा। पिछले वर्ष की इसी तिमाही (Q1FY26) में यह आंकड़ा ₹5,806.14 करोड़ था। इस प्रकार बैंक के शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर लगभग 22.5% की शानदार बढ़त देखी गई है।

    वहीं, अगर कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (Consolidated Net Profit) की बात करें, तो यह ₹7,632.31 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹6,243.72 करोड़ था।

    NII में भी उछाल

    नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 14,646 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 13,560 करोड़ रुपये थी। तिमाही के लिए नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3.46 प्रतिशत रहा। फीस से होने वाली इनकम 7 प्रतिशत बढ़कर 6,156 करोड़ रुपये हो गई, जबकि कुल नॉन-इंटरेस्ट इनकम 6,735 करोड़ रुपये रही। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 11,659 करोड़ रुपये रहा, जबकि कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 11,122 करोड़ रुपये हो गया।

    आय और एसेट क्वालिटी का हाल

    बैंक की कुल स्टैंडअलोन आय (Total Income) बढ़कर ₹40,721.05 करोड़ हो गई है, जो पिछले साल ₹38,321.57 करोड़ थी। बैंक की ब्याज से होने वाली आय (Interest Earned) में भी मजबूती देखी गई है, जो ₹33,985.63 करोड़ रही।

    खबरें और भी

    बैंक के लिए सबसे राहत की बात उसकी एसेट क्वालिटी में सुधार है। बैंक का ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) घटकर 1.28% पर आ गया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1.57% था। इसी तरह, नेट एनपीए (Net NPA) भी 0.45% से घटकर 0.39% रह गया है।

    यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की इन 10 कंपनियों का हाल बेहाल, 2 साल में सभी ने डुबोया पैसा; लिस्ट में रिलायंस भी शामिल

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)