सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LIC Share Price: Q1 नतीजों के बाद एलआईसी के शेयरों में तेजी, 390 रुपये पर भाव; MOFSL ने दिया बड़ा टारगेट प्राइस

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:53 AM (IST)

    LIC के शेयर Q1FY27 के मजबूत नतीजों के बाद 2% चढ़ गए, कंपनी का शुद्ध लाभ 22.81% बढ़कर ₹13,492 करोड़ हुआ। मोतीलाल ओसवाल ने 'BUY' रेटिंग दोहराते हुए बड़ा ...और पढ़ें

    एलआईसी के शेयरों Q1 नतीजों के बाद तेजी

    एलआईसी के शेयरों Q1 नतीजों के बाद तेजी

    HighLights

    1. LIC के शेयर Q1 नतीजों के बाद 2% तक चढ़े।

    2. कंपनी का शुद्ध लाभ 22.81% बढ़कर ₹13,492 करोड़ हुआ।

    3. मोतीलाल ओसवाल ने टारगेट प्राइस ₹480 किया।

    नई दिल्ली। FY27 की पहली तिमाही के नतीजों के बाद एलआईसी के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। एलआईसी के शेयर सुबह शुरुआती कारोबार में 2 फीसदी तक चढ़ गए। सुबह शेयर 393 रुपये पर खुले और 396.85 रुपये पर पहुंच गए। भारतीय जीवन बीमा निगम ने 6 अगस्त को अपने Q1 रिजल्ट जारी किए थे। LIC ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 30 जून 2026 को समाप्त हुई इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 22.81% बढ़कर ₹13,492 करोड़ हो गया है।

    तिमाही नतीजों के बाद मार्केट एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउसेज ने एलआईसी के शेयरों पर पॉजिटिव राय जाहिर की है और नए टारगेट प्राइस दिए हं।

    LIC पर मोतीलाल ओसवाल का टारगेट

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने LIC पर अपनी 'BUY' रेटिंग को दोहराया है और इसके टारगेट प्राइस को 388 रुपये से बढ़ाकर 480 रुपये कर दिया है, जिसका मतलब है कि इसमें 24% की बढ़त की संभावना है। ब्रोकरेज ने LIC के Q1FY27 के शानदार प्रदर्शन पर ज़ोर दिया, जिसमें नए बिज़नेस (VNB) मार्जिन की वैल्यू सालाना आधार पर 730 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 22.9% हो गई।

    शेयर पर क्यों बुलिश ब्रोकरेज?

    Q1 में एलआईसी की नेट प्रीमियम इनकम सालाना आधार पर 7% बढ़कर ₹1.3 ट्रिलियन हो गई, जिसमें रिन्यूअल प्रीमियम 3% बढ़कर ₹618 बिलियन और सिंगल प्रीमियम 9% बढ़कर ₹564 बिलियन हो गया। पहले साल का प्रीमियम 22% बढ़कर ₹92 बिलियन हो गया।

    ब्रोकरेज ने कहा कि मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आने वाली कुछ तिमाहियों में VNB मार्जिन में बढ़ोतरी जारी रहेगी। ब्रोकरेज ने कहा, "LIC इंडस्ट्री के औसत के करीब, यानी 20% से ज़्यादा (मिड-20%) VNB मार्जिन हासिल करने की राह पर है, हालांकि ब्याज दरों में बदलाव से कुछ अनिश्चितता बनी हुई है।"

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - Waaree Energies का बड़ा एलान, सोलर के बाद हाइड्रोजन और क्लीन मोबिलिटी सेक्टर में उतरने की तैयारी; बनाई नई कंपनी

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)