नतीजों के बाद LIC शेयर में तेजी, डिविडेंड 10 या 20 कितने रुपये का मिलेगा? बोनस की वजह से हुई दुविधा तो कर लें दूर
LIC ने Q4FY26 के मजबूत नतीजे घोषित किए, जिसमें शुद्ध लाभ में 23% की वृद्धि हुई। कंपनी ने ₹10 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और 69 साल में पहला 1:1 बोनस ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में ये 835 रुपये खुला और 839 रुपये का हाई बनाया। आज इसके शेयर में 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के मजबूत नतीजे घोषित किए हैं। साथ ही बोर्ड ने ₹10 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और 1:1 बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है। यह LIC के 69 वर्षों के इतिहास में पहला बोनस इश्यू है।कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 23% बढ़कर ₹23,467 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह ₹19,039 करोड़ था।
डिविडेंड और बोनस की घोषणा
LIC के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 प्रति इक्विटी शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके साथ ही कंपनी ने अपना पहला 1:1 बोनस इश्यू भी घोषित किया है। यानी हर 1 मौजूदा शेयर पर 1 अतिरिक्त फ्री बोनस शेयर (₹10 फेस वैल्यू) मिलेगा। बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई है। वहीं बोनस शेयर खाते में 1 जून को आ सकते हैं। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 25 जून है।
चूंकि बोनस शेयर 1 जून को आबंटित हो जाएंगे और डिविडेंड रिकॉर्ड डेट उसके बाद है, इसलिए शेयरधारक बोनस शेयरों पर भी डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। उदाहरण से समझें मान लीजिए किसी निवेशक के पास 100 शेयर हैं। 1:1 बोनस के बाद उसके पास 200 शेयर हो जाएंगे। ₹10 प्रति शेयर डिविडेंड की दर से कुल डिविडेंड ₹2,000 मिलेगा। यानी बोनस से पहले की स्थिति में यह ₹20 प्रति शेयर के बराबर है। इसी कारण कंपनी ने इसे “एक्स-बोनस आधार पर ₹20 प्रति शेयर” के समकक्ष बताया है।
यह भी पढ़ें: अंबुजा या ACC सीमेंट, JP Associates का क्या होगा नया नाम? NCLT की मंजूरी के बाद उठा सबसे बड़ा सवाल
LIC डिविडेंड इतिहास
2025: ₹12 प्रति शेयर
2024: ₹6 प्रति शेयर + ₹4 अंतरिम डिविडेंड
2023: ₹3 प्रति शेयर
2022: ₹1.50 प्रति शेयर
यह पहला मौका है जब LIC ने लिस्टिंग के बाद बोनस शेयर जारी किए हैं। निवेशकों में इस घोषणा को लेकर काफी उत्साह है। LIC के इन सकारात्मक नतीजों, आकर्षक डिविडेंड और पहले बोनस इश्यू की खबर से शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में आज उछाल दर्ज किया गया है।
खबरें और भी
LIC शेयर प्राइस टारगेट
जेफरीज ने एलआईसी पर अपनी "बाय" रेटिंग बरकरार रखी और लक्ष्य मूल्य को 900 रुपये से बढ़ाकर 960 रुपये कर दिया। संशोधित लक्ष्य मूल्य मौजूदा बाजार मूल्य से लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि का संकेत देता है। सिटी ने अपनी "बाय" रेटिंग को बरकरार रखा और लक्ष्य मूल्य को 1,345 रुपये से बढ़ाकर 1,475 रुपये कर दिया।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)