सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेखों के शहर में एयरपोर्ट बनाएगी भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी, मिला 5000 करोड़ रुपये का ऑर्डर

By IANSEdited By: Gyanendra Tiwari
Updated: Thu, 20 Aug 2026 05:03 PM (IST)

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को दुबई के अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑटोमेटेड पीपल मूवर (एपीएम) सिस्टम के डिजाइन और विकास के लिए 5,000 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है।

एलएंडटी को दुबई एयरपोर्ट के लिए 5000 करोड़ का ऑर्डर।

एलएंडटी को दुबई एयरपोर्ट के लिए 5000 करोड़ का ऑर्डर।

HighLights

  1. एलएंडटी को दुबई एयरपोर्ट के लिए 5000 करोड़ का ऑर्डर।

  2. अल मकतूम एयरपोर्ट पर ऑटोमेटेड पीपल मूवर सिस्टम बनेगा।

  3. मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्री्स के साथ मिलकर काम करेगी एलएंडटी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश की दिग्गज इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टर्बो (एलएंडटी) को दुबई के अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण में ऑटोमोटेड पीपल मूवल (एपीएम) सिस्टम डिजाइन और विकसित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। यह जानकारी कंपनी की ओर से गुरुवार को दी गई।

कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर उसके ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस को मिला है। साथ ही, कहा कि उसने यह ऑर्डर जापान की मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज (एमएचआई) के साथ मिलकर एक कंसोर्टियम में हासिल किया है।

इंटीग्रेटेड एपीएम सिस्टम का काम एलएंडटी के हवाले

इसमें एलएंडटी पूरी तरह से इंटीग्रेटेड एपीएम सिस्टम की टर्नकी डिलीवरी के लिए जिम्मेदार है, जिसमें कंस्ट्रक्शन, आपूर्ति, टेस्टिंग, कमीशनिंग और ऑपरेशन के लिए तैयार करना शामिल है। ऑटोमेटेड पीपल मूवर एक ड्राइवर-लेस ट्रांसपोर्ट सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल और दूसरी सुविधाओं के बीच लाने-ले जाने के लिए किया जाता है।

डिजाइन-एंड-बिल्ड कॉन्ट्रैक्ट के तहत, एलएंडटी मुख्य एपीएम इंफ्रास्ट्रक्चर और सिस्टम के डिजाइन, खरीद, डिलीवरी और इंटीग्रेशन का काम करेगा। इसमें गाइडवे, डीसी ट्रैक्शन सबस्टेशन, पावर डिस्ट्रीब्यूशन, सिग्नलिंग और टेलीकम्युनिकेशन, ऑनबोर्ड कम्युनिकेशन सिस्टम, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और डिपो इक्विपमेंट शामिल हैं।

क्या है प्रोजेक्ट?

एलएंडटी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को दुबई एविएशन सिटी कॉर्पोरेशन विकसित कर रहा है और इसे दुबई एविएशन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स के जरिए लागू किया जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि यह एयरपोर्ट के लंबे समय के, कई चरणों वाले विस्तार प्रोग्राम का एक अहम हिस्सा है। एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि पूरी तरह से डेवलप होने के बाद, अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने की उम्मीद है, जिसकी सालाना क्षमता 26 करोड़ यात्री और 1.2 करोड़ टन माल ढोने की होगी।

एलएंडटी में ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के एग्जीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट और हेड, रामकुमार एस ने कहा कि यह प्रोजेक्ट इंटीग्रेटेड एपीएम रेल सिस्टम को लागू करने में कंपनी की काबिलियत को दिखाता है। उनके अनुसार, एमएचआई के एपीएम सिस्टम और एलएंडटीके इंटीग्रेटेड सिस्टम के अनुभव का मेल - जिसे कंपनी की इंजीनियरिंग डिजाइन काबिलियत का भी साथ मिलेगा - सुरक्षा और क्वालिटी पर खास ध्यान देते हुए काम को पूरा करने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- अंबानी, अदाणी या फिर अनिल अग्रवाल, किसके पास कितनी दौलत; एल्युमीनियम किंग की नेट वर्थ इनसे 19 गुना कम