अंबानी, अदाणी या फिर अनिल अग्रवाल, किसके पास कितनी दौलत; एल्युमीनियम किंग की नेट वर्थ इनसे 19 गुना कम
भारत के तीन प्रमुख अरबपतियों मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी और अनिल अग्रवाल की कुल संपत्ति का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। मुकेश अंबानी 89.3 बिलियन डॉलर के साथ सबसे आगे हैं, जबकि अनिल अग्रवाल की नेट वर्थ उनसे 19 गुना कम है।

मुकेश अंबानी 89.3 बिलियन डॉलर के साथ भारत के सबसे अमीर।
HighLights
मुकेश अंबानी 89.3 बिलियन डॉलर के साथ भारत के सबसे अमीर।
गौतम अदाणी की कुल संपत्ति 82 बिलियन डॉलर आंकी गई।
अनिल अग्रवाल की नेट वर्थ अंबानी से 19 गुना कम।
नई दिल्ली। भारत के तीन दिग्गज अरबपति गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी और अनिल अग्रवाल की चर्चा आए दिन होती रहती है। इनकी कंपनी को लेकर समय-समय पर रोज अपडेट आते रहते हैं। वेदांता, अदाणी ग्रुप और रिलायंस से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। यही कारण है कि इन तीनों अरबपतियों की खूब चर्चा होती है। इन चर्चाों के बीच आइए जानते हैं कि आखिर इन तीनों में से किसके पास कितनी दौलत है, कौन कितनी नेट वर्थ का मालिक है?
आमतौर पर भारत में अमीरों की जब भी बात होती है तो इन अरबपतियों का नाम टॉप पर शुमार रहता है। तीनों के पास हजारों करोड़ों की दौलत है।आज हम आपको इन तीनों अरबपतियों की नेट वर्थ के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि आखिर किसके पास सबसे ज्यादा नेट वर्थ है।
अंबानी, अदाणी या फिर अनिल अग्रवाल, किसकी नेट वर्थ सबसे ज्यादा?
भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी की उम्र 69 साल हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर ट्रैकिंग लिस्ट के अनुसार इस समय मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 89.3 बिलियन डॉलर (Mukesh Ambani Net Worth) है। भारतीय रुपये में यह करीब 85 लाख करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- पैसों का भौकाल: लखनऊ का नवाबी रुतबा या कनपुरिया रंगबाजी, जानिए अमीरी में कौन है असली 'बॉस'?
वेदांता के फाउंडर और मालिक अनिल अग्रवाल की उम्र 72 वर्ष है। वह मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी दोनों से बड़े हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर ट्रैकिंग लिस्ट के अनुसार इस समय उनकी नेट वर्थ 4.6 बिलियन डॉलर (Anil Agarwal Net Worth) है। भारतीय रुपये में यह 4.3 लाख करोड़ रुपये है।
वहीं, अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी की उम्र 64 साल है। यानी वह अंबानी और अग्रवाल दोनों से छोटे हैं। उनकी नेट वर्थ 82 बिलियन डॉलर (Gautam Adani Net Worth) है। भारतीय रुपयों में यह करीब 78 लाख करोड़ रुपये है।
नेट वर्थ के मामले में तीसरे नंबर पर अनिल अग्रवाल
नेट वर्थ के मामले में अनिल अग्रवाल तीसरे नंबर पर है। इस मामले में मुकेश अंबानी सबसे आगे हैं। उनकी नेट वर्थ अनिल अग्रवाल और गौतम अदाणी से ज्यादा है। मुकेश अंबानी की नेट वर्थ अनिल अग्रवाल की नेट वर्थ के 19.4 गुना है।
