सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबानी-अदाणी और बजाज समेत इन्होंने चला ₹6.5 लाख करोड़ का दांव, परमाणु ऊर्जा के लिए करेंगे खेला! शेयरों पर दिखेगा असर?

    Updated: Wed, 20 May 2026 09:27 AM (IST)

    महाराष्ट्र सरकार ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में ₹6.5 लाख करोड़ के निवेश के लिए चार प्रमुख कंपनियों के साथ समझौते किए हैं। इन समझौतों से 25,400 MW बिजली उ ...और पढ़ें

    अंबानी-अदाणी और बजाज ग्रुप ने किए समझौते

    अंबानी-अदाणी और बजाज ग्रुप ने किए समझौते

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में ₹6.5 लाख करोड़ का निवेश हासिल करने के लिए चार कंपनियों के साथ समझौते किए हैं। ये समझौते NTPC Ltd, Adani Power Ltd, Reliance Industries Ltd और Lalitpur Power Generation के साथ किए गए हैं। इन प्रोजेक्ट्स से 25,400 MW बिजली जनरेट होने और लगभग 1,23,500 नौकरियाँ पैदा होने की उम्मीद है।
    राज्य सरकार के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज 7,200 MW की परमाणु ऊर्जा कैपेसिटी डेवलप करने के लिए ₹2 लाख करोड़ का निवेश करेगी, जिससे एक लाख से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। आगे जानते हैं और कौन सी कंपनी कितना निवेश करेगी।

    अदाणी-एनटीपीसी का क्या है प्लान?

    अदानी पावर 6,000 MW की कुल क्षमता वाले प्रोजेक्ट्स लगाने के लिए ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगी, जिससे लगभग 12,000 डायरेक्ट और इनडायरेक्ट नौकरियाँ पैदा होंगी
    NTPC 7,200 MW की परमाणु ऊर्जा क्षमता विकसित करने के लिए ₹1 लाख करोड़ का निवेश करेगी, जिससे लगभग 5,000 नौकरियाँ पैदा होंगी
    बजाज ग्रुप की ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी 5,000 MW की क्षमता के लिए ₹2 लाख करोड़ का निवेश करेगी, जिससे लगभग 3,000 नौकरियाँ पैदा होने की उम्मीद है

    'महाराष्ट्र क्लीन एनर्जी में सबसे आगे'

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुसार "यह निवेश न केवल राज्य में बिजली उत्पादन को बढ़ावा देगा, बल्कि रोजगार के भी बड़े अवसर पैदा करेगा। महाराष्ट्र देश में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में हमेशा सबसे आगे रहेगा।"

    उन्होंने कंपनियों को प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में तेजी लाने और प्रोजेक्ट्स साइट्स का सर्वे शुरू करने का भी निर्देश दियाऔर साथ ही संबंधित सभी राज्य सरकारी विभागों की ओर से फुल सपोर्ट का आश्वासन दिया।

    शेयरों का क्या है हाल?

    आज रिलायंस का शेयर 1,322.30 रुपये के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 1,322 रुपये पर खुला है। शेयर बाजार में गिरावट के बीच ये फ्लैट ट्रेड कर रहा है। वहीं अदाणी पावर भी 219.10 रुपये की तुलना में 218.65 रुपये पर लगभग फ्लैट खुला है।
    इसी तरह एनटीपीसी ने 389.20 रुपये के मुकाबले 387.90 रुपये पर शुरुआत की है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - इन 5 शेयरों ने एक महीने में कर दिया बुरा हाल, निवेशकों की दौलत कर दी आधी; कहीं आप तो नहीं फंस गए?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)