शेयर बाजार में आने वाला है बड़ा भयंकर क्रैश! 'The Big Short' फेम माइकल बरी ने की बड़ी भविष्यवाणी
माइकल बरी ने अमेरिकी शेयर बाजार में 1987 जैसी बड़ी गिरावट की भविष्यवाणी की है, इसे 'मेजर टॉप' बताया है। ...और पढ़ें

शेयर बाजार में आएगी गिरावट?
HighLights
माइकल बरी ने अमेरिकी शेयर बाजार में क्रैश की भविष्यवाणी की।
बाजार 'मेजर टॉप' पर, 1987 जैसी मंदी संभव।
AI और टेक शेयरों के खिलाफ ली हैं शॉर्ट पोजीशन।
नई दिल्ली: अगर आपको लगता है कि अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) की मौजूदा तेजी कभी खत्म नहीं होगी, तो आपके लिए दिग्गज अमेरिकी इनवेस्टर और फंड मैनेजर माइकल बरी (Michael Burry) की नई भविष्यवाणी जानना बेहद जरूरी है। माइकल बरी का कहना है कि शेयर बाजार तेजी से क्रैश करने वाला है।
भले ही S&P 500 इंडेक्स और अमेरिकी शेयर बाजार हर दिन नए रिकॉर्ड (All-Time High) बना रहे हों, लेकिन माइकल बरी का मानना है कि बाजार एक 'बड़े टॉप' पर पहुंच चुका है और यहां से 1987 जैसी भंयकर मंदी (1987 style crash) कभी भी आ सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि बरी ने अपने हालिया सबस्टैक (substack) न्यूजलेटर में क्या बड़े खुलासे किए हैं और उन्होंने किन शेयरों के खिलाफ दांव लगाया है।
1987 जैसी मंदी का डर
माइकल बरी ने अपनी पोस्ट में साफ तौर पर लिखा है कि, "मुझे लगता है कि हम एक 'मेजर टॉप' के करीब पहुंच गए हैं और 1987 जैसी भारी गिरावट की पूरी संभावना बनी हुई है।" हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि S&P 500 के नए हाई बनाने की वजह से बाजार में नए निवेशकों का पैसा (New Money) अभी और आ सकता है।
किन शेयरों के खिलाफ लगाया है दांव?
बाजार की इस अंधाधुंध तेजी के बावजूद, बरी ने अपनी 'शॉर्ट' (मंदी की) पोजीशन बरकरार रखी हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक सेक्टर के बड़े नामों के खिलाफ दांव लगाया है:
1. Nvidia (एनवीडिया), Palantir (पैलेंटिर), Micron (माइक्रोन), Tesla (टेस्ला), Caterpillar (कैटरपिलर), Applied Materials (एप्लाइड मैटेरियल्स) और iShares Semiconductor ETF (SOXX) शॉर्ट किए गए।
2. सबसे बड़ी बात यह है कि बरी की 7 में से 6 शॉर्ट पोजीशन्स इस समय मुनाफे (Profit) में चल रही हैं। सिर्फ 'एनवीडिया' (Nvidia) के खिलाफ लगाया गया उनका दांव ही फिलहाल घाटे में है।
खबरें और भी
बाजार के गिरने की असली वजह क्या होगी?
माइकल बरी एआई (AI) को लेकर वॉल स्ट्रीट पर मचे मौजूदा क्रेज के सबसे बड़े आलोचकों में से एक हैं। उनके मुताबिक इस खतरे के मुख्य कारण ये हैं:
1. AI इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी डिमांड को ऐसी फाइनेंसिंग व्यवस्था से सपोर्ट मिल रहा है, जो लंबे समय तक टिकने वाली नहीं है।
2. बरी ने चेतावनी दी है कि जब गिरती हुई अस्थिरता (Falling Volatility) के बीच बाजार ऊपर जाता है, तो नियम-आधारित फंड्स (Vol-targeting funds) को अपना लेवरेज (उधार का पैसा) और जोखिम बढ़ाना पड़ता है।
3. यह पूरी प्रक्रिया मोमेंटम आधारित रणनीतियों का पैसा भी बाजार में खींच लाती है। इसका सीधा मतलब है कि जब कीमतें अचानक पलटेंगी, तो बाजार में मचने वाली यह भगदड़ बहुत हिंसक और खतरनाक होगी।
आम निवेशकों के लिए बरी की खास सलाह
भले ही माइकल बरी खुद बाजार के गिरने पर दांव लगाकर बैठे हैं, लेकिन उन्होंने आम निवेशकों को ऐसा करने से बचने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, "शॉर्टिंग (Shorting) हर किसी के लिए सही निवेश का तरीका नहीं है। मुझे शॉर्ट करना ही पड़ता है, लेकिन ज्यादातर लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए।"