सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TCS खरीद लो, HCL खरीद लो और... मोतीलाल ओसवाल ने कहा- 21% तक आएगी तेजी; टार्गेट देख ललचा जाएगा मन

Published: Fri, 03 Jul 2026 07:27 PM (IST)

मोतीलाल ओसवाल ने IT सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें TCS, इन्फोसिस और HCL जैसे शेयरों को खरीदने ...और पढ़ें

मोतीलाल ओसवाल ने आईटी सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट जारी की।

मोतीलाल ओसवाल ने आईटी सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट जारी की।

HighLights

  1. मोतीलाल ओसवाल ने आईटी सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट जारी की।

  2. TCS, इन्फोसिस और HCL शेयरों को खरीदने की सलाह दी।

  3. इन शेयरों में 15% से 21% तक तेजी का अनुमान है।

नई दिल्ली। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने आईटी सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कई ऐसे शेयर भी शामिल हैं जिनमें आने वाले समय में तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजों में डिमांड को लेकर माहौल सुस्त रहेगा। क्योंकि AI और जियोपॉलिटिकल वजहों से गैर-जरूरी खर्च और फैसले लेने की प्रक्रिया पर दबाव बना हुआ है।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि इसे देखते हुए, हमने 1QFY27 के लिए अपनी कवरेज लिस्ट में तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) ग्रोथ के सुस्त रहने का अनुमान लगाया है, और यह सुस्ती 2QFY27 में भी जारी रहने की संभावना है।

ब्रोकरेज फर्म ने आईटी शेयरों को लेकर जारी की गई रिपोर्ट में कई प्रमुख आईटी कंपनियों के बारे में कवरेज की है। कुछ शेयरों को लेकर फर्म ने BUY की रेटिंग दी और और साथ में टार्गेट भी दिया है। आइए उन प्रमुख शेयरों के बारे में जानते हैं जिसे फर्म ने बॉय रेटिंग देते हुए बड़ा टार्गेट दिया है।

मोतीलाल ने कहा- TCS, HCL और इन्फोसिस खरीद लो

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में TCS, इन्फोसिस, एचसीएल, एलटीएम जैसे शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। फर्म ने इन्हें बॉय की रेटिंग देने के साथ इन शेयरों के टार्गेट प्राइस भी दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर मोतीलाल ओसवाल ने किस शेयर को लेकर कितना टार्गेट प्राइस दिया है और करंट मार्केट प्राइस से ये शेयर कितना रिटर्न दे सकते हैं।

TCS को लेकर मोतीलाल ओसवाल ने दिया ये टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म ने भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी और टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी TCS को लेकर बॉय की रेटिंग दी है। फर्म का मानना है कि टीसीएस के शेयर अपनी करंट मार्केट प्राइस 2,032 रुपये से 16% तक उछल सकता है। मोतीलाल ने टीसीएस का टार्गेट प्राइस 2350 रुपये (HCL Target Price) दिया है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि हमें उम्मीद है कि TCS का QoQ CC रेवेन्यू ग्रोथ स्थिर रहेगा, क्योंकि BFSI और कंज्यूमर सेक्टर में लगातार अच्छा काम होने के बावजूद, कम्युनिकेशन सेक्टर में जारी सुस्ती और मैन्युफैक्चरिंग व नॉर्थ अमेरिका में सोच-समझकर किए जा रहे खर्च (discretionary spending) का असर इसे संतुलित कर देगा।

इन्फोसिस के शेयर का टार्गेट प्राइस क्या?

मोतीलाल ओसवाल ने नारायण मूर्ति की कंपनी इन्फोसिस को भी बॉय की रेटिंग दी है। फर्म ने कहा कि INFO के ~2.0% QoQ CC रेवेन्यू ग्रोथ (1.0% ऑर्गेनिक) की रिपोर्ट करने की संभावना है, जिसमें Optimum और Stratus का दो महीने का योगदान शामिल है। पिछले सालों की तरह ही, ग्रोथ का ज्यादातर हिस्सा साल की पहली छमाही (1H) में ही देखने को मिल रहा है।

मोतीलाल के अनुसार इन्फोसिस के शेयरों करंट मार्केट प्राइस 1,001 रुपये से 15% से ज्यादा उछल सकते हैं। फर्म ने इन्फोसिस के लिए टार्गेट प्राइस 1,150 रुपये (Infosys Target Price) दिया है।

मोतीलाल ने कहा- 1300 के पार जाएगा HCL का शेयर

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal Report) ने HCL को लेकर कहा कि उसे उम्मीद है कि टेलीकॉम और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में क्लाइंट से जुड़ी चुनौतियों के कारण सर्विस (IT + ER&D) रेवेन्यू में QoQ CC आधार पर लगभग 1.5% की गिरावट आएगी, जबकि सॉफ्टवेयर बिजनेस के भी सीजन के हिसाब से कमजोर रहने की संभावना है। नतीजतन, कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में QoQ CC आधार पर लगभग 1.4% की गिरावट आने की उम्मीद है।

फर्म को उम्मीद है कि एचसीएल का शेयर अपनी करंट मार्केट प्राइस से 21% तक उछल सकता है। मोतीलाल ओसवाल ने एचसीएल के लिए 1,300 रुपये का टार्गेट प्राइस (HCL Share Target Price) दिया है।

यह भी पढ़ें- अदाणी के हाथों बिकी JP Associates की JP Power में बड़ा उलटफेर, 2 नए स्वतंत्र निदेशकों की एंट्री

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों पर दी सलाह एक ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गयी जानकारी पर आधारित है। जागरण न्यू मीडिया निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में जोखिम होता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)