सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अदाणी के हाथों बिकी JP Associates की JP Power में बड़ा उलटफेर, 2 नए स्वतंत्र निदेशकों की एंट्री

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 08:10 PM (IST)

    जेपी पावर (JP Power) में 1 जुलाई 2026 से दो नए स्वतंत्र निदेशक, श्रुति अनूप शाह और जयंत मिश्रा, शामिल हुए हैं। यह बदलाव अदाणी द्वारा JP Associates की ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जेपी पावर में 1 जुलाई 2026 से दो नए निदेशक।

    2. श्रुति अनूप शाह और जयंत मिश्रा स्वतंत्र निदेशक बने।

    3. अदाणी ने जेपी एसोसिएट्स की 24% हिस्सेदारी खरीदी।

    नई दिल्ली। अदाणी के हाथों बिकी जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) की जेपी पावर को लेकर बड़ी खबर आई है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में 2 नए स्वतंत्र निदेशकों की ज्वाइनिंग की जानकारी दी है।

    कंपनी (JP Power) ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से जेपी पावर में 2 नए निवेशकों की एंट्री हुई है। इससे पहले कंपनी ने इस संबंध में 4 मई 2026 को भी एक जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (JPVL) के साथ कौन-कौन स्वतंत्र निदेशक के रूप में जुड़े।

    JP Power ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

    जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड ने बुधवार 1 जुलाई 2026 को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- "SEBI (LODR) रेगुलेशन, 2015 के रेगुलेशन 30 के तहत यह जानकारी दी जाती है कि कंपनीज एक्ट, 2013 की धारा 149 (11) के प्रावधानों के अनुसार, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर विनता सेनगुप्ता अपना अधिकतम कार्यकाल (यानी दूसरा कार्यकाल) पूरा कर रही हैं और 1 जुलाई, 2026 को कामकाज के समय के बाद डायरेक्टर नहीं रहेंगी।"

    इसके आगे कंपनी ने लिखा कि 4 मई, 2026 को दी गई पिछली जानकारी के अनुसार, श्रुति अनूप शाह और जयंत मिश्रा की नियुक्ति 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी हो गई है।

    जेपी पावर में JP Associates की थी 24% हिस्सेदारी

    जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड में जेपी ग्रुप की पैरेंट कंपनी JP Associates की 24% हिस्सेदारी थी। यह हिस्सेदारी अब अदाणी की अदाणी पावर के पास चली गई है। इस हिस्सेदारी के लिए अदाणी पावर लिमिटेड को 2,993.60 करोड़ रुपये देने पड़े। यह अधिग्रहण NCLT से मंजूरी प्राप्त उस रिजॉल्यूशन प्लान का मुख्य हिस्सा है, जिसके तहत अदाणी समूह ने जेपी एसोसिएट्स को खरीदा था।

    क्या है JP Power के शेयरों का हाल?

    बात करें अगर जेपी पावर के शेयरों कि तो बुधवार 1 जुलाई 2026 को इसके शेयर 1.58% की बढ़ोतरी के साथ 18 रुपये (Jaiprakash Power Share Price) के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में इसके शेयरों में लगभग 5 फीसदी तक की गिरावट देखी जा चुकी है। वहीं, बीते 6 महीने में यह करीब 1.79% का रिटर्न दे चुका है। लेकिन बीते एक साल में इसने 6.13% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। बात करें अगर 5 साल की तो 5 साल में जेपी पावर के शेयर ने 211.48% का रिटर्न दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जर्मनी के नंबर वन बैंक में भारत का 5वां सबसे बड़ा बैंक खरीदेगा हिस्सेदारी, इंडियन बिजनेस के लिए हुआ समझौता

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)