सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Multibagger Stock: 42 पैसे का शेयर ₹90 के पार, सालभर में दिया 15000% का रिटर्न; 1 साल में ₹10 हजार के बना दिए ₹21 लाख

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:39 PM (IST)

    Penny Stocks to Buy: एक पेनी स्टॉक ने एक साल में 42 पैसे से 90 रुपए पार कर 15,000% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। क्या इसमें निवेश करना सही है? ...और पढ़ें

    42 पैसे का शेयर बना 90 रुपये से ज्यादा का मल्टीबैगर स्टॉक निवेशकों को मिला 15000 फीसदी रिटर्न

    42 पैसे का शेयर बना 90 रुपये से ज्यादा का मल्टीबैगर स्टॉक निवेशकों को मिला 15000 फीसदी रिटर्न

    HighLights

    1. मृगेश ट्रेडिंग शेयर ने एक साल में 15000% रिटर्न दिया।

    2. 42 पैसे का शेयर बढ़कर 90 रुपये के पार पहुंचा।

    3. कम प्रमोटर हिस्सेदारी, निवेश से पहले जोखिम जांचें।

    नई दिल्ली| शेयर बाजार में कभी-कभी ऐसे स्टॉक भी देखने को मिलते हैं, जो बेहद कम समय में निवेशकों को छप्परफोड़ रिटर्न देते हैं। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक (Multibagger Penny Stocks) है, जिसने सालभर में अपने निवेशकों मालामाल बना दिया है। खास बात यह है कि आज से ठीक एक साल पहले 42 पैसे पर कारोबार करने वाला यह शेयर अब 90 रुपए के पार पहुंच चुका है। पिछले एक साल में इसने करीब 15,000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी अगर आपने इसमें सिर्फ 1000 रुपए निवेश किए होते तो आज उसकी वैल्यू 2.16 लाख रुपए से ज्यादा होती।

    इस शेयर का नाम है- मृगेश ट्रेडिंग लिमिटेड (Mrugesh Trading Share Price)। अब सवाल यह है कि क्या इसमें निवेश करना चाहिए या नहीं? तो चलिए समझते हैं पूरी डिटेल।

    स्टॉक में हर दिन लग रहा अपर सर्किट

    इस शानदार रिटर्न के पीछे कंपनी की पूरी तस्वीर समझना भी जरूरी है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 6,563 करोड़ रुपए है। वहीं इसका 52 हफ्तों का हाई 90.84 रुपए और लो 42 पैसे रहा है। स्टॉक ने पिछले एक महीने में 51 फीसदी और 6 महीने में 921 फीसदी की मोटा रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक साल में 15,562 फीसदी मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसमें पिछले एक साल से हर दिन अपर सर्किट लग रहा है। 

    Untitled1111

    सवालः आखिर क्या करती है कंपनी?

    मृगेश ट्रेडिंग लिमिटेड करीब 40 साल पुरानी कंपनी है। इसकी स्थापना 1984 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से कमोडिटी ट्रेडिंग का कारोबार करती है। इसके अलावा, वह कमीशन इनकम से भी कमाई करती है।

    पहले लगातार घाटे में थी कंपनी

    रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी लंबे समय तक मुश्किल दौर से गुजरती रही। कई वर्षों तक कोई खास राजस्व नहीं आया और लगातार घाटा दर्ज किया गया। कंपनी की नेटवर्थ भी खत्म होने की स्थिति में पहुंच गई थी। फिर वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की स्थिति में सुधार देखने को मिला। 20.243 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया। कंपनी की नेटवर्थ बढ़कर 18.37 करोड़ रुपए पर पहुंच गई और सकारात्मक हो गई।

    खबरें और भी

    पूंजी संरचना में भी हुए बड़े बदलाव

    कंपनी ने पिछले दो वर्षों में कई अहम फैसले लिए। FY24 में अधिकृत शेयर पूंजी 24.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 90.25 करोड़ रुपए कर दी। 9 करोड़ वारंट प्रेफरेंशियल आधार पर जारी करने को मंजूरी दी, जिन्हें इक्विटी शेयरों में बदला जा सकता है। 16 मई 2025 को कंपनी ने 10:1 के अनुपात में शेयर स्प्लिट (सब-डिविजन) को मंजूरी दी। इसके अलावा, 24 मई 2024 को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CFO राजीव जगतकिशोर अग्रवाल ने इस्तीफा दिया। उनकी जगह अर्पित पीयूषभाई शाह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

    निवेश से पहले रखें इन बातों का ध्यान

    Mrugesh1

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें प्रमोटर्स की हिस्सेदारी सिर्फ 0.25 फीसदी है, जबकि 99.75 फीसदी हिस्सा पब्लिक का है। यानी इसमें रिस्क ज्यादा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेज रिटर्न देने वाला हर शेयर सुरक्षित निवेश नहीं होता। कंपनी का पिछला वित्तीय रिकॉर्ड कमजोर रहा है और लंबे समय तक घाटे में रहने के बाद अब इसमें सुधार दिखा है। ऐसे में केवल रिटर्न देखकर निवेश का फैसला करने के बजाय कंपनी के कारोबार, वित्तीय स्थिति और जोखिमों का पूरा आकलन करना जरूरी है।

    "शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)