सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5 साल में ₹1 करोड़ को बनाए 22 करोड़, ₹100 से कम के इस शेयर के होंगे 5 हिस्से; बोनस शेयर का गिफ्ट भी दे रही कंपनी!

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 03:16 PM (IST)

    Multibagger Stock: F MEC इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 5 साल में 2200% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी अब अपने निवेशकों को स्टॉक स्प्लिट ...और पढ़ें

    F MEC इंटरनेशनल बोर्ड ने शेयर विभाजन, बोनस इश्यू और को मंजूरी दी

    F MEC इंटरनेशनल बोर्ड ने शेयर विभाजन, बोनस इश्यू और को मंजूरी दी

    HighLights

    1. F MEC ने 5 साल में 2200% से अधिक रिटर्न दिया।

    2. कंपनी शेयर को 5 हिस्सों में बांटेगी (स्टॉक स्प्लिट)।

    3. हर 10 शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा।

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में लिस्टेड एफ एमईसी इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज (F MEC International Financial Services) के शेयरों ने पिछले 5 सालों में ताबड़तोड़ 2200% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Stock) दिया है। अब कंपनी अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है।

    कंपनी के एक शेयर के 5 टुकड़े (Stock Split) होने वाले हैं। इसके साथ ही 10 शेयर के बदले एक बोनस शेयर (Bonus Share) भी मिलेगा। अभी कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के लइए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

    F MEC इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की 8 अप्रैल, 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में कई अहम कॉर्पोरेट फैसलों को मंजूरी दी गई, जिनमें स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर जारी करना और फंड जुटाने की पहल शामिल हैं।

    5 हिस्सों में बटेगा शेयर और 10 के बदले एक बोनस शेयर

    F MEC International Financial Services ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इससे एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये हो जाएगी। इसके साथ ही कंपनी 10 शेयरों के बदले एक बोनस शेयर भी देगी। बोनस शेयर मौजूदा इक्विटी शेयरों के बराबर माने जाएंगे और कंपनी के मेमोरेंडम और आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के अधीन होंगे।

    5 साल में 1 करोड़ को बनाए 22 करोड़ रुपये

    एफ एमईसी इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज के एक शेयर की कीमत 91.39 रुपये है। इस शेयर ने पिछले 5 साल में 2,231.38% का रिटर्न दिया है। यानी इसने एक करोड़ रुपये को पिछले 5 सालों में 22 करोड़ से अधिक बना दिए।

    खबरें और भी

    f mec international financial services ltd share price

    ₹5 करोड़ की NCD फंडिंग को भी मंजूरी

    बोर्ड ने ₹100 के अंकित मूल्य वाले 500000 तक के सुरक्षित, गैर-सूचीबद्ध और non-convertible debentures जारी करके ₹5,00,00,000 तक की राशि जुटाने को मंजूरी दे दी है। Series-A NCDs पर 16% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलेगा और इनकी अवधि आवंटन की तारीख से 18 महीने होगी।

    Source- BSE

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)