सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1200% रिटर्न वाला शेयर, ₹6 से ₹81 पर आ गया भाव; अब सेल्स में दर्ज की शानदार बढ़त

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:40 AM (GMT+05:30)

    JTL इंडस्ट्रीज ने Q1 FY27 में अपनी बिक्री मात्रा में सालाना आधार पर 18% की वृद्धि दर्ज की, जो 1,18,513 मीट्रिक टन तक पहुंच गई। मानगाँव प्लांट की बढ़ी ...और पढ़ें

    जेटीएल इंडस्ट्रीज के शेयर ने किया मालामाल

    जेटीएल इंडस्ट्रीज के शेयर ने किया मालामाल

    HighLights

    1. JTL इंडस्ट्रीज की बिक्री मात्रा में 18% की सालाना वृद्धि

    2. Q1 FY27 में कुल 1,18,513 मीट्रिक टन बिक्री दर्ज

    3. मानगाँव प्लांट की क्षमता और DFT पाइप्स की मांग से ग्रोथ

    नई दिल्ली। स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी JTL इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के शानदार आंकड़े पेश किए हैं। इस तिमाही में JTL इंडस्ट्रीज ने अपने सेल्स वॉल्यूम में सालाना आधार पर (YoY) 18% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की है।

    सेल्स वॉल्यूम में जबरदस्त उछाल

    JTL इंडस्ट्रीज ने जानकारी दी है कि Q1 FY27 में इसकी कुल सेल्स वॉल्यूम 1,18,513 मीट्रिक टन (MT) रही। पिछले साल की इसी तिमाही (Q1 FY26) में यह आंकड़ा 1,00,617 मीट्रिक टन था। हालांकि, पिछली तिमाही (Q4 FY26) के 1,23,262 मीट्रिक टन के मुकाबले इसमें मामूली गिरावट देखी गई है, लेकिन सालाना आधार पर कंपनी का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है।

    ग्रोथ के पीछे के मुख्य कारण

    कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मदन मोहन ने इस प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हमने Q1 FY27 में 18% की सालाना वृद्धि हासिल की है। हमारे मानगाँव (Mangaon) प्लांट की बढ़ी हुई क्षमता और बेहतर क्षमता उपयोग (Capacity Utilisation) ने उत्पादन बढ़ाने में मदद की है। हमारे 'वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स' पोर्टफोलियो और 'DFT' (Direct Forming Technology) पाइप्स की मांग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में तेजी से बढ़ रही है।"

    एक्सपोर्ट और घरेलू बाजार का योगदान

    रिपोर्ट के अनुसार, JTL इंडस्ट्रीज के लिए घरेलू बाजार ग्रोथ का मेन इंजन बना हुआ है, लेकिन एक्सपोर्ट मार्केट से भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। कंपनी अपने ग्राहकों के साथ संबंधों को मजबूत कर रही है और नए बाजारों में विस्तार कर रही है। विशेष रूप से DFT पाइप्स की मांग डीलर नेटवर्क के माध्यम से काफी उत्साहजनक देखी जा रही है।

    खबरें और भी

    शेयर ने किया मालामाल

    जेटीएल उन कुछ शेयरों में से है, जो लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर साबित हुआ है। इस शेयर ने अगस्त 2012 में शेयर बाजार में एंट्री के बाद से अब तक 1231 फीसदी रिटर्न दिया है। ये शेयर इस दौरान 6.08 रुपये से 80.93 रुपये पर पहुंच गया। इसकी मार्केट कैपिटल 3200 करोड़ रुपये है।

    ये भी पढ़ें - कॉपर के बाद Adani अब पिघलाएंगे एल्युमीनियम! अनिल अग्रवाल से होगा मुकाबला? इस शाही परिवार की कंपनी का मिला साथ

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)